25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दसवीं की टॉपर नंदिनी की मां चेतना ने बताए सफलता के राज, बोली कभी ट्यूशन नहीं किया

माध्यमिक ​शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में दौसा जिले की टॉपर रही नंदिनी विजय ने पत्रिका के साथ राज खोलते हुए बताया कि जिस दिन नौंवी कक्षा का परिणाम आया था, उसी दिन मैंने दीवार पर पेन से मेरा लक्ष्य लिख दिया था। उसी के अनुरूप तैयारी की। मूल रूप से कुण्डल गांव व […]

2 min read
Google source verification

दौसा

image

rajesh sharma

Mar 25, 2026

dausa news

मां चेतना के साथ दसवीं की टॉपर बेटी नंदिनी विजय।

माध्यमिक ​शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में दौसा जिले की टॉपर रही नंदिनी विजय ने पत्रिका के साथ राज खोलते हुए बताया कि जिस दिन नौंवी कक्षा का परिणाम आया था, उसी दिन मैंने दीवार पर पेन से मेरा लक्ष्य लिख दिया था। उसी के अनुरूप तैयारी की। मूल रूप से कुण्डल गांव व वर्तमान में दौसा शहर के प्रधान नगर निवासी नंदिनी विजय ने दसवीं में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने स्कूल के अलावा हर दिन करीब सात घंटे पढाई की। अंग्रेजी माध्यम की छात्रा नंदिनी ने बताया कि अब उसका सपना आईआईटी से बीटेक करने के बाद सिविल सेवा में जाना है। दसवीं में वह सोशल मीडिया से दूर रही। खाली समय में बैडमिंटन खेलती थी। उसने कहा मन को एकाग्र रखकर तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी।

मां चेतना ​शिक्षक

इस तैयारी में ठीकरिया गांव के सरकारी संस्कृत स्कूल में कार्यरत शिक्षक मां चेतना गुप्ता ने पूरा सपोर्ट किया। अहमदाबाद निवासी मां चेतना ने ​बताया कि बाबा नीलकंठ से प्रार्थना की थी, बाबा ने मेरी प्रार्थना सुन ली। अब बेटी को वहां लेकर जाऊगी। बेटी ने कभी ट्यूशन नहीं किया। पढाई नियमित करती थी। मेरे तीन बेटियां है बड़ी बेटी ना तो आज पहला सपना पूरा कर दिया।जयपुर में निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत नंदिनी के पिता नरेन्द्र विजय, दादा सीताराम विजय, दादी कलावती ने हमेशा सकारात्मक रखा।

क्या बोले ​जिला​शिक्षा अ​धिकारी

ऑवर आल जिले का परिणाम पिछली साल से 0.1 प्रतिशत सुधरा है। अब नया सत्र एक अप्रेल से शुरू होगा। पहले ही दिन से गोल तय कर पढाई करवाई जाएगी। पाठ्यक्रम तय समय से पहले पूरा करवाकर रिवीजन करवाया जाएगा। वादा है अगली बार दौसा का परिणाम इस बार से बेहतर रहेगा। शेखावाटी मॉडल को भी अपनाया जाएगा। हमारे एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। परिणाम सुधरने में पूरी टीम का सहयोग रहा। रैंक कम आने का कारण पद खाली रहना भी रहा।

अशोक कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक , दौसा

नाम: नंदिनी विजय

पिता का नाम:नरेन्द्र कुमार विजय

मां का नाम: चेतना गुप्ता, सरकारी शिक्षक

अंक: 595

स्कूल: शेखावाटी पब्लिक स्कूल, नई मंडी रोड दौसा

सपना: सिविल सेवा

दौसा जिला रहा पंद्रहवें नम्बर पर

दसवीं के परिणाम के बाद मंगलवार को जिले में खुशियां मनाई गई। जिले का परिणाम 94.70 प्रतिशत रहा। पिछली साल परिणाम 94.69 प्रतिशत था। इस हिसाब से पिछली बार की तुलना में परिणाम .1 प्रतिशत सुधरा है। लेकिन रैंकिंग गिरी है। पिछली बार जिले की रैंक 12 वीं थी, इस बार घटकर 15 हो गई है। इधर परिणाम के बाद जगह-जगह मिठाई बांटी गई। स्कूलों व घरों में जश्न मनाया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता ने बताया कि सभी शिक्षकों व बच्चों की मेहनत से परिणाम सुधरा है।

हर साल सुधर रहा प्रतिशत

वर्ष परिणाम स्थान

2025-26 94.70 15

2024-25 94.69 12

2023-24 94.44 19

फैक्ट फाइल

पंजीयन :29999

छात्र उत्तीर्ण:94.49 प्रतिशत

छात्रा उत्तीर्ण: 94.95 प्रतिशत

कुल परिणाम: 94.70 प्रतिशत

प्रथम श्रेणी 15498

द्वितीय श्रेणी 10416

तृतीय श्रेणी 2269

कुल उत्तीर्ण 28183

प्रवेशिका में 92.91 प्रतिशत रहा परिणाम

दौसा. जिले में प्रवेशिका का परिणाम 92.91 प्रतिशत रहा। कुल 395 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इनमें से 106 प्रथम श्रेणी, 182 द्वितीय श्रेणी व 79 ने तृतीय श्रेणी से प्रवेशिका उत्तीर्ण की।