कालोता (कुण्डल). कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा शनिवार को ग्राम पंचायत जोपाडा के लोटवाडा गांव से शुरू हुई। यात्रा के दौरान गांव में कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने विद्यालय क्रमोन्नत, नवीन स्वच्छता काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया।
दौसा ब्लॉक समन्वयक रामनिवास , जिला प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज, मीडिया प्रभारी उमाशंकर शंकर बनियाना, दौसा प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, पूर्व प्रधान डी सी बैरवा, नांगल प्रधान दिनेश बारवाल, रामनाथ राजोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज निमाली, दौसा विकास अधिकारी नाहर सिंह मीणा जोपाडा़ सरपंच जनप्रतिनिधि बलबीर सिंह खान भांकरी सरपंच जितेन्द्र नावरिया, पंचायत समिति सदस्य कैलाशचन्द्र बैरवा, उप सरपंच रंगलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।