6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा. आखिर शुरू हुआ जिले की 855 होनहार छात्राओं को स्कूटी वितरण, चाबी पाकर छाई खुशी

मंत्री ममता भूपेश ने कालीबाई एवं देवनारायण योजना के तहत बांटी स्कूटी

less than 1 minute read
Google source verification
दौसा. आखिर शुरू हुआ जिले की 855 होनहार छात्राओं को स्कूटी वितरण, चाबी पाकर छाई खुशी

सिकंदरा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को स्कूटी वितरण करते मंत्री भूपेश। एवं छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री भूपेश।

दौसा. करीब दो साल से फाइलों में घूम रही स्कूटी योजना का लाभ आखिर अब जिले की होनहार छात्राओं को मिलने लगा है। राजस्थान पत्रिका ने गत 16 नवम्बर को Óधीमी रफ्तार: दो साल से जिले की 855 होनहार छात्राओं को स्कूटी का इंतजारÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ढिलाई उजागर की थी। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए तथा स्कूटी वितरण की प्रक्रिया तेज हुई।
राजकीय कन्या कॉलेज सिकंदरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना एवं देवनारायण योजना के तहत स्कूटी वितरण की शुरुआत की। साथ ही छात्रसंघ कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया।
मंत्री ने समारोह में कहा कि उन्होंने भी अपनी राजनीति की शुरुआत महारानी कॉलेज में छात्रसंघ से की थी। जज्बे व हौंसले से इंसान अपने मुकाम तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार सिकराय विधानसभा से विधायक बनी, तब यहां एक भी कॉलेज नहीं थी। अब सिकराय व सिकंदरा में कॉलेज हो गए हैं।
इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, सियाराम दुब्बी, पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, कॉलेज ङ्क्षप्रसिपल अखयराज मीना, छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा बैरवा, उपाध्यक्ष ङ्क्षपकी गुर्जर, महासचिव अर्चना गुर्जर, संयुक्त सचिव नेहा बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे। मंत्री भूपेश ने छात्राओं को स्कूटियों की चाबी सौंपी, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।