दौसा. लवाण उपखंड मुख्यालय पर मतदान जागरुकता को लेकर महिलाओं ने कस्बे में रैली निकालकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी लवाण बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि महिलाओं ने जागरुकता रैली उपखंड कार्यालय से शुरू होकर नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य मार्गों से होकर निकाली। रीडर अरङ्क्षवद कुमार शर्मा व सुधीर जैन आदि थे।
बांदीकुई. शहर के अस्पताल रोड स्थित महिला महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बांदीकुई तहसीलदार अन्नू शर्मा, प्राचार्य डॉ एन के सेठी ने किया। मतदाता जागरुकता के संबंध में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं से विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान जागरुकता का संदेश दिया। स्वीप समन्वयक सरोज गुप्ता ने मतदाता जागरुकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं व रंगोली से मतदान के महत्व के बारे में दी जानकारी लालसोट. आगामी विधानसभा चुनावों में अधिकतम मतदान के लिए विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन जोर शोर से जारी है। बिदरखा गांव के राउमावि में स्वीप गतिविधियों के तहत छात्राओं ने रंगोली सजाई एवं मतदान से संबंधित स्लोगन भी लिखे। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेशचंद मिश्रा ने स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह कंवरपुरा गांव के महात्मा गांधी विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामजस माली एवं स्वीप प्रभारी मुकेश कुमार सैनी की अगुवाई में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली एवं मानव श्रृंखला बना ग्रामीणों को आगामी चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित किया।
रामगढ़ पचवारा कस्बे के राउमावि मतदाता शिक्षा एवं मतदान सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता के अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया एवं मतदान प्रक्रिया में उनकी सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।