
Dausa News : राष्ट्रीय राजमार्ग - 21 पर कालाखो के समीप मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पाली से एबुलेंस में अमर बहादुर पाल निवासी सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश का शव ले जाया जा रहा था। मृतक के दोनों भाई शिव बहादुर और श्याम बहादुर एंबुलेंस में सवार थे। सदर थाना क्षेत्र के कालाखो में आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से एबुलेंस टकरा गई। इस कारण एंबुलेंस चालक आसिफ खान (34) पुत्र मुसे खान निवासी पाल मार्ग जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वही एंबुलेंस में सवार शिव और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और डीएसपी रवि शर्मा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क हादसे में चालक का शव केबिन में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों ने मशक्कत कर बाहर निकाला।
Updated on:
04 Sept 2024 03:39 pm
Published on:
04 Sept 2024 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
