5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa News: आगे-पीछे से दो ट्रेलरों ने कार को टक्कर मारी, जिला जज घायल, एयरबैग खुलने से बच गई जान

Dausa News: टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी घूम गई, तभी दौसा से सिकंदरा की ओर जा रहे दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Sep 21, 2024

dausa accident news

भांडारेज। राष्ट्रीय राजमार्ग 21 स्थित खेड़ली मोड़ पर गुरुवार रात्रि दौसा जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार की कार को एक के बाद एक दो ट्रेलरों ने टक्कर मार दी। हादसे में जिला जल को हल्की चोटें आई। वहीं चालक सहित दो कर्मचारी घायल हो गए। गनीमत यह रही कि गाड़ी के एयरबैग खुलने से जिला व दोनों कर्मचारी सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया। एसपी रंजीता शर्मा सहित कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी।

सदर थाना पुलिस को न्यायिक कर्मचारी ज्ञानसिंह सोनी ने पर्चा बयान में बताया कि गिरिराजधरण मंदिर के दर्शन कर लौटते समय खेड़ली मोड़ पर यू टर्न ले रहे थे। तभी सिकंदरा की तरफ से आए ट्रेलर ने तेज गति व लापरवाही से लहराते हुए आकर हमारी खड़ी गाड़ी को देख लेने के बावजूद बायीं तरफ आगे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी घूम गई, तभी दौसा से सिकंदरा की ओर जा रहे दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कर्मचारी ज्ञानसिंह के दायीं आंख के पास कनपटी, हाथ के ऊपर व बाएं हाथ की छोटी अंगुली व पसली सहित अन्य जगह चोट लगी। जिला जज राजेन्द्र कुमार के कई जगह अंदरुनी चोटें आई। चालक अनिल कुमार के दाहिने कंधे व छाती पर चोट लगी। सदर थाना प्रभारी हवासिंह ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद सभी को छुट्टी मिल गई। दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। फरार हुए चालकों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कार-टैंकर में भीषण टक्कर, एयर बैग खुले और फट गए; पति-पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत