9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर रहा कांग्रेस का दबदबा, 12 दफा कांग्रेस ने जीत की दर्ज , लेकिन 3 बार से मिल रही हार

Dausa Rajasthan Lok Sabha constituency election 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है। दौसा लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान होगा।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Mar 17, 2024

congress_bjp.jpg

Dausa Rajasthan Lok Sabha constituency election 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है। दौसा लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान होगा। ऐसे में एक माह का ही समय शेष रहने से प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों में भी खलबली मच गई है, क्योंकि अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। अब अचानक चुनाव सिर पर आने पर युद्धस्तर पर काम शुरू करने की तैयारी है। भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक दौसा से प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।



दोनों दलों से टिकट पाने के लिए दावेदारों ने एड़ी से चोटी का जोर लगा रखा है। साथ ही संगठन स्तर पर भी रणनीति बनाने में नेता लग गए है। दौसा लोकसभा क्षेत्र में करीब बीस लाख मतदाता हैं। दौसा जिले की दौसा, लालसोट, महुवा, सिकराय व बांदीकुई विधानसभा सीट के अलावा, अलवर की थानागाजी, जयपुर ग्रामीण की बस्सी व चाकूस विधानसभा क्षेत्र भी दौसा लोकसभा क्षेत्र में शामिल है।

मतदाताओं के लिए सुविधा केन्द्र की स्थापना, अभाव अभियोगों का नियमित पंजीकरण एवं निराकरण तथा आचार संहिता की पालना के लिए बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 227 कार्यालय में की है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 01427-224903 है। विजेन्द्र मीना सहायक कलक्टर लालसोट नियंत्रण कक्ष दौसा के प्रभारी अधिकारी होगें, जिनके मोबाइल नम्बर 9413964986 है। यह नियंत्रण कक्ष 8-8 घण्टे की तीन पारियों में कार्यरत रहेगा। वहीं लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन सी- विजिल एप पर शिकायत कर सकते हैं, जिसका समाधान 100 मिनट में होगा।


दौसा लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार से कांग्रेस को हार मिली है। इससे पहले यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां से 12 दफा कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पंडित नवलकिशोर शर्मा, राजेश पायलट, रमा पायलट, सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेताओं ने यहां कांग्रेस की सीट को सुरक्षित रखा था। एसटी आरक्षित होने के बाद 2009 में यहां से डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस का वर्चस्व खत्म किया। इसके बाद 2014 में भाजपा के हरीश मीना तथा 2019 में भाजपा से जसकौर मीना ने दौसा सीट पर जीत दर्ज की।