6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Rajasthan : गौ तस्करों के हौंसले बुलंद, पुलिस पर की फायरिंग, गाय से भरा ट्रक पकड़ा गया

Cow smugglers Firing on Police : राजस्थान में गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। एक बार फिर गौ तस्करों और पुलिस का आमना-सामना हो गया। जिस पर गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मामला दौसा जिले का है। जहां आज रात पुलिस पर गौ तस्करों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गौ तस्करों ने कंटेनर को पीछे कर पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने का प्रयास किया। दूसरी गाड़ी पर कंटेनर चढ़ गया। जिसमें बैठे लोग बाल बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर का पीछा कर रोका। उसमें बैठे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने आरोपी अहसान निवासी नूंह व इरशाद निवासी नूंह को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रहीं है।

2 min read
Google source verification
cow_smuggler_dausa_sikandra.jpg

पुलिस ने बताया देर रात को दौसा के सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली थी कि भरतपुर की ओर से एक कंटेनर आ रहा है। जिसमें गौ वंश भरा हुआ है। पुलिस ने सिकंदरा टोल प्लाजा से पहले नाकाबंदी की।

cow_smuggler_dausa_sikandra_6.jpg

पुलिस ने सामने से कंटेनर आता हुआ दिखा तो रोकने का इशारा किया। लेकिन कंटेनर नहीं रूका। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

cow_smuggler_dausa_sikandra_5.jpg

इस दौरान कंटेनर में बैठे बदमाशों ने हाइवे पर दूसरी कार पर कंटेनर को चढ़ाने का प्रयास किया। इस हादसे में दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे लोग बाल बाल बचे। पुलिसकर्मियों का प्रयास जारी रहा। जैसे तैसे कंटेनर में चढ़ गए और तस्करों को दबोच लिया।

cow_smuggler_dausa_sikandra_4.jpg

इस सूचना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तस्करों को पीटा। पुलिसकर्मियों ने नाराज जनता से तस्करों को छुड़ाया। फिर पुलिस तस्करों को पुलिस थाने लेकर गई। मारपीट में तस्कर घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया।

cow_smuggler_dausa_sikandra_3.jpg

पुलिस को कंटेनर से आठ गायें मिली। जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। गायों को गौशाला में छोड़ा गया है। कंटेनर की जांच में पुलिस को हथकड़ शराब मिली है। करीब बीस लीटर हथकड़ शराब पुलिस ने जब्त की है। वहीं आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।