एसपी रंजीता शर्मा ने भी पुलिसकर्मियों से लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने के निर्देश दिए। दौसा से एएसपी लोकेश सोनवाल, सीओ रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कार्यवाहक डीएफओ वी. केतन कुमार, अलवर डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा ने भी बाघ को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया, लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद आज सुबह बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए फिर से वन विभाग ने ऑपरेशन शुरू किया।