जुलाई में बजरी माफिया से मुक्ता सोनी का विवाद सामने आया था। तब इंस्पेक्टर ने लालसोट थाने में धक्का-मुक्की व मारपीट कर गाड़ी में रखी 1.36 लाख रुपए से भरी अटैची को लूटकर चालानशुदा दो डंपर छुड़ा ले जाने का कराया था। गौरतलब है कि सोनी 70 हजार की रिश्वत के मामले में वर्ष 2019 में सीकर जिले के रींगस में ट्रेप भी हो चुकी हैं, तब विभाग ने निलंबित किया था। अब दौसा जिले में नियुक्त हैं तथा लगातार विवादों से नाता जुड़ रहा है।