
धनतेरस आज, रोशनी से जगमग बाजारों में बरसेगा धन
दौसा. दीपोत्सव का आगाज सोमवार को धनतेरस से होगा। इसी दिन से घरों व प्रतिष्ठानों में दीपक जलाकर रोशन किए जाएंगे। देवनगरी भी त्योहारी उमंग व उत्साह की रोशनी में नहा उठी है। दीपावली के स्वागत में शहर का हर प्रमुख बाजार सजकर तैयार है। खरीदारों की रेलमपेल के बीच बाजारों की रौनक भी हर किसी को लुभा रही है। इस बार जिले के बाजारों में दो सौ से तीन सौ करोड़ की धनवर्षा होने की उम्मीद है।
अधिकांश घरों व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई के बाद रंग-बिरंगी बांदरवाल लगाकर सजावट की गई है। धनतेरस पर धनवर्षा को लेकर व्यापारियों ने भी सामानों का स्टॉक कर लिया है, वहीं लोगों ने भी जमकर ग्राहकी के लिए बैंक व एटीएम से रुपए निकलवाने मेें जुटे हैं। धनतेरस एक दिन पूर्व बैंकों व एटीएम केन्द्रों पर लम्बी कतारें नजर आई।
व्यापारियों का मानना है कि अन्य वर्षों की तुलना इस बार की दीवाली पर ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद कम लग रही है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में औसतन से भी कम बारिश होने से जिले के अधिकांश जलसा्रेत सूखे पड़े हैं। फसलों की भी बम्पर पैदावार नहीं होने से काश्तकार आर्थिक तंगी से जूझने के कारण उनका रुख बाजारों की तरफ कम है।
व्यापारियों ने ऑफर व सेल चालू की
पांच दीवसीय दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक शुरू हो गई। लोगों को खरीदारी के लिए बाजारों में खींचने के लिए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार स्कीम, ऑफर व सेल लागू कर दी है। ऐसे में लोग भी इन ऑफरों का पूरा लाभ उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने 20 से 50 प्रतिशत, कुछ ने कुल खरीदारी पर 500 से 1 हजार रुपए तथा कुछ कुल खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार देकर आकर्षित कर रहे हैं।
रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी ही नहीं वाहन, किराना, मोबाइल फोन, गिफ्ट शो रूम, फंैसी आइटम, मणिहारी, साड़ी, पोस्टर व्यापारियों ने भी एक से बढ़कर एक स्कीम लांच कर रखी है। इससे शहरवासी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी मुख्यालय पर आकर ऑफर्स का लाभ उठाने से नहीं चूक रहे हैं।
किया स्टॉक
व्यापारियों ने दुकानों पर बर्तनों, आभूषणों, मिठाई, फैंसी डिजाइनर आइटम, खील-पतासे, रेडिमेड कपड़े, बूरा, सजावटी सामान सहित खाद्य सामग्री का स्टॉक कर लिया है। कई दुकानदारों ने तो सामानों को दुकानों के बाहर सजा दिया है।
Published on:
05 Nov 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
