दौसा. देवगिरी साहित्य एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जल संरक्षण की प्राचीन विधियों की सामूहिक रूप से चर्चा की गई। संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल पुनर्भरण कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार महेश आचार्य रहे। अध्यक्षता आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र यादव आजाद रहे।
आचार्य ने अपने घरों की छतों के पानी को सहेजने पर बल दिया। विनोद बिहारी ने पानी के संकट से जूझते दौसा जिले की जनता से आह्वान किया कि वे जल मित्र बने और जल संग्रहण की विधियां अपनाकर जल बचाएं। इस दौरान वन्दना, बृजमोहन मीना, शिवचरण भंडाना, कृष्ण कुमार सैनी, ओमप्रकाश, नरेंद्र, योगेश बंसल आदि ने विचार व्यक्त किए। स्वागत उद्बोधन डॉ. राकेश गौतम एवं धन्यवाद पूर्व शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा ने दिया। मंच संचालन शिवचरण भण्डाना ने किया।