
दौसा। जिले में एक हैवान पिता ने शराब के नशे में अपनी छह माह की बेटी को दीवार पर फेंक कर मार दिया। कोलवा थानान्तर्गत भावतां गांव में सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आरोपी की पत्नी ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सालय पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना अधिकारी अजयसिंह ने बताया कि बच्ची की मां गीता प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसके पति राजेंद्र प्रजापत ने बुधवार रात को शराब के नशे मे उसकी 6 माह की बच्ची परी को दीवार पर फेंका। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के तीन पुत्रियां है और वह शराब पीने का आदी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र रोजाना शराब पीकर उत्पात मचाता था। इस कारण दोनों पति-पत्नी में भी आए दिन झगड़े होते थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के कारण बच्ची की मां गीता देवी अपनी बडी बच्ची को लेकर कहीं चली गई थी। इस दौरान घर पर मृतका परी और राजेंद्र ही थे। देर रात सूचना मिली कि उसकी परी को राजेंद्र ने मार दिया है। इस पर वह घर पर आई तो बच्ची मरी हुई मिली।
Published on:
26 Jun 2025 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
