
बांदीकुई. गणेश महोत्सव के पहले दिन बालाजी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
दौसा. बांदीकुई शहर के भाण्डेड़ा रोड स्थित गणेश मंदिर में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह बालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज व कलश पूजन किया गया।
ganesh mahotsav.... इसके बाद कलश यात्रा अस्पताल रोड, आगरा फाटक, पीडब्लयूडी तिराहा, राज बाजार, माधोगंज मण्डी, हाई स्कूल चौक, दुर्बलनाथ मंदिर के सामने होकर गणेश मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाएं नए परिधान पहनकर सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गाते हुए एवं पुरुष श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।
कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दोपहर को राहुल द्विवेदी ने नानी बाई का मायरा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एक सितम्बर को सुबह 8 बजे गणेशजी का अभिषेक एवं हवन के बाद नानी बाई का मायरा का आयोजन होगा। इसके बाद पंचायत समिति परिसर से शोभायात्रा निकाली गई।
ganesh mahotsav.....शोभायात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े एवं महाराष्ट्र व नागपुर के कलाकारों ने सजीव झांकियों की प्रस्तुति दी। यूथ क्लब की ओर से राधावल्लभ मंदिर से महारैली निकाली गई। इसमें 51 किलो लडडू की प्रसादी, सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।
दो सितम्बर को गोशाला में महाराष्ट्र के कलाकार सजीव झांकियों की प्रस्तुति देंगे। मध्य रात्रि से गोपाल बगीची भक्ति आश्रम, नरसिंह मंदिर, बालाजी मंदिर एवं राधावल्लभ मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों से कनकदण्डवत परिक्रमा लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचेगी।
ganesh mahotsav.....दोपहर 12 से 4 बजे तक तक नानीबाई का मायरा कार्यक्रम की प्रस्तुति और शाम 4 बजे से मथुरा, कोलकाता, हरियाणा, दिल्ली, रेवाड़ी, वृंदावन, महाराष्ट्र, नागपुर के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर छप्पनभोग की आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।
दौसा. जिले में सोमवार को गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिरों व प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा गया है। दौसा जिला मुख्यालय पर सब्जी मण्डी स्थित श्रीसिद्धि विनायक मन्दिर में सोमवार को आयोजित होगा।
ganesh mahotsav.....श्रीसिद्धि विनायक मन्दिर सेवा समिति मंत्री शंकरलाल शर्मा ने बताया कि फूल बंगला झांकी सजाकर साढ़े बारह मण मोदकों का भोग लगाया जाएगा। सवा पांच किलो के 31 मोदक अलग से चढ़ाए जाएंगे। सुबह 5.15 बजे मंगल आरती, दोपहर 12.15 बजे भोग आरती एवं शाम 6.15 बजे महाआरती होगी। इसके बाद गायक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
ganesh mahotsav.....घरों में भी गणेशजी की विशेष-पूजा अर्चना कर मोदकों का भोग लगाया जाएगा। पकवान भी बनाए जाएंगे।
Published on:
01 Sept 2019 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
