3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां मंडी से लहसुन हो गया चोरी, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Garlic Theft: थोक सब्जी मंडी में इन दिनों महंगी सब्जियां चोरों के निशाने पर है। पहले प्याज की चोरी हुई थी, अब लहसुन पार कर ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Oct 02, 2024

Onion-Garlic Theft

Dausa News: दौसा। कृषि उपज मंडी स्थित थोक सब्जी मंडी में इन दिनों महंगी सब्जियां चोरों के निशाने पर है। करीब दस दिन में पांच चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले प्याज की चोरी हुई थी, अब लहसुन पार कर ले गए। गौरतलब है कि इन दिनों लहसुन करीब 400 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है। चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है।

थोक व्यापारियों ने बताया कि बीते दस दिन में करीब 100 किलो प्याज व 250 किलो लहसुन चोरी हो चुका है। मंडी प्रशासन व पुलिस को अवगत कराने के बाद भी चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। सोमवार रात रामनिवास राजेंद्र कुमार सैनी की दुकान का पीछे का गेट तोड़कर चोर तीन कट्टे लहसुन ले गए।

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलवार सुबह दुकानदार को गेट टूटा मिलने पर वारदात का पता लगा। दो-तीन दिन पूर्व भी दुकानदार के दो कट्टे लहसुन चोरी हो गए थे। व्यापारियों ने बताया कि चोरियों को रोकथाम नहीं हुई तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शराब का शौक पूरे करने के लिए खेलने लगा ऑनलाइन सट्टा, कर्ज में डूबा तो खुद के घर में ही कर दिया ये ‘कांड’

यह भी पढ़ें: Good News: राजस्थान के ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक का 150 साल बाद दोहरीकरण, भूमि अवाप्त की प्रक्रिया जल्द