दौसा. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के चाणक्य छात्रावास में रविवार को आमसभा आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा को पुन: अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनकी कार्यकारिणी को 3 साल का समय और देने का फैसला किया गया। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि आमसभा में जिलेभर से सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूर्व कार्यकारिणी में महामंत्री कमलेश भोजपुरा, उपाध्यक्ष बाबूलाल पंडा, संगठनमंत्री द्वारका प्रसाद तिवाडी, और कोषाध्यक्ष सुरेशचंद गुढलिया शामिल हैं। आमसभा के बाद सामूहिक भोज हुआ। इस दौरान लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।