6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की से नफरत और मां-बाप से प्यार की बात लिख मौत को गले लगाया

- खेत में लटका मिला युवक का शव

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 24, 2018

लड़की से नफरत और मां-बाप से प्यार की बात लिख मौत को गले लगाया

लड़की से नफरत और मां-बाप से प्यार की बात लिख मौत को गले लगाया

दुब्बी. दौसा जिले के कैलाई गांव की खेजड़ा वाली ढाणी के लिए जा रहे लिंक रोड पर सोमवार रात एक किसान के खेत में बने छप्पर में युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। सुसाइड नोट में एक लड़की से नफरत व मां-बाप से प्यार की बात लिखी हुई है।


मंगलवार सुबह जब गांव के लोग दूध देने के लिए डेयरी पर जा रहे थे तो छप्पर में एक युवक लटका दिखाई दिया। पास में एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दुब्बी पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र शर्मा को दी। इसके बाद सिकंदरा थाना


प्रभारी कुशाल सिंह व चौकी प्रभारी आदि मौके पर पहुंचे। एसएफएल टीम को बुलाया गया। बांदीकुई सीओ नवाब खां भी मौके पर पहुंचे। शव के पास पड़ी कॉपी में लिखा सुसाइड नोटमिला। हाथ पर भीम लिखा था तथा पास में पंजाब नम्बर की मोटरसाइकिल मिली।

पुलिस के अनुसार मृतक भीम जाटव (24) पुत्र नथोली जाटव निवासी बझेड़ी तहसील गोविन्दगढ़ जिला अलवर का है। सुसाइड नोट के अनुसार किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम उसकी मां ने उसे समझाया था, लेकिन गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अभी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा भी दी थी, उसकी उत्तर कुंजी लेने के लिए मां से 40 रुपए लेकर युवक घर से निकला था।युवक के पिता पंजाब में काम करते हैं। सूचना पर पहुंचे परिवारजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द किया।

सुसाइड नोट में मम्मी पापा से मांगी माफी
तीन पेज के सुसाइड नोटमें युवक ने मम्मी पापा से माफी मांगते हुए लिखा है कि 'मम्मी-पापा सॉरी, मैं सबसे ज्यादा अपनी मम्मी का गुनहगार हूं, मेरी मम्मी ने मुझे सब कुछ दिया..., आई लव यू मम्मी पापाÓ। दूसरे पेज पर लिखा है कि 'हो सके तो मम्मी मुझे माफ कर देनाÓ। इसके अलावा खुद का पता भी लिखा। तीसरे पेज पर एक लड़की का नाम लिखकर उसे मौत का जिम्मेदार बताते हुए 'आई हेट यूÓ लिखा है।


मौके पर जमा हुई भीड़
घटना की खबर आस-पास के गांवों मे फैल गई। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मशक्कत कर भीड़ को हटाया। ग्रामीणों की सहायता से शव को उतारकर टोल एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया।