
Heavy Rain Warning: राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग का नया अलर्ट सामने आया है। विभाग ने आगामी दो घंटों के भीतर जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली और टोंक जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है।
विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कोटा, बारां, बूंदी, भरतपुर, अलवर, नागौर, धौलपुर, सीकर और अजमेर जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बीते 24 घंटों में अलवर के बानसूर में 71, कोट कासिम में 65, भरतपुर के जुरहरा में 76, भरतपुर तहसील में 74, दौसा के रामगढ़ पचवारा में 258, निर्झरना में 178, लालसोट में 167, जयपुर तहसील में 126 और करौली के सपोटरा में 207 एमएम बारिश हुई है।
वहीं दौसा जिलेभर में रविवार को रिमझिम व मध्यम गति की बरसात का दौर जारी रहा। अवकाश के चलते लोगों ने झरने, एनिकटों व तालाबों आदि पर जाकर पिकनिक का आनंद लिया। दौसा शहर में सुबह करीब साढ़े सात बजे से दोपहर 2 बजे तक बारिश का क्रम बना रहा। जिले में मोरेल डेम पर 100 एमएम तथा सिकराय में 96 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वहीं जिले में पांच वर्ष बाद औसत बारिश का आंकड़ा भी पार हो चुका है। रविवार सुबह आठ बजे तक 650.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी, जबकि पूरे मानसून में जिले का औसत 647 एमएम तय है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में यह आंकड़ा पार हुआ था। दौसा शहर के समीप लबालब सूरजपुरा बांध में चार दिन से चादर चल रही है। जिला मुख्यालय के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर नहाने व प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद ले रहे हैं। इसी तरह गेटोलाव सरोवर पर भी दिनभर भीड़ लगी रहती है।
Published on:
12 Aug 2024 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
