28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणगौर पर होगा हेला ख्याल संगीत दंगल, रतनलाल बने समिति के अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए दस जनों के नाम के प्रस्ताव आए।

2 min read
Google source verification
hela khyal damgal samiti lalsot

लालसोट.गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल समिति में रतनलाल सैनी को अध्यक्ष चुना गया। समिति की बैठक मंगलवार को नगरपालिका सभा भवन में पालिकाध्यक्ष जगदीशप्रसाद सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गणगौर पर्व पर आयोजित कार्यक्रम तथा हेला ख्याल संगीत दंगल समिति के अध्यक्ष के चयन के साथ गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। हर वर्ष होने वाले समिति अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें उपस्थित लोगों में अध्यक्ष पद के लिए दस जनों के नाम के प्रस्ताव आए।

अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल सैनी, दिनेश अग्रीका, शम्भूदयाल आड़तिया, रतनलाल सैनी, अशोक चौधरी, रवि हाड़ा, गिर्राज हट्टीका, मदन पुरोहित, भागचन्द आड़तिया तथा घासीलाल सैनी मेडिकल के नाम सामने आए। चर्चा के बाद शम्भू आड़तिया ने नाम वापस ले लिया। शेष नौ दावेदारो को आपसी सहमति बनाने के लिए अलग कमरे में भेजा गया। जहा आपस में चर्चा करने के पश्चात सभी दावेदारों ने रतनलाल सैनी को अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति प्रदान की। इसके बाद बैठक में अध्यक्ष की घोषणा की गई। इससे पूर्व हेला ख्याल संगीत दंगल समिति के कोषाध्यक्ष देवकीनन्दन भींवाल ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर बताया कि कुल आय 5 लाख 50 हजार 518 की हुई।इसमें 5 लाख 41 हजार 655 रुपए व्यय हुए। शेष 8 हजार 863 रुपए की बचत बताई गई।

निर्वतमान अध्यक्ष घनश्याम शर्मा सहित अन्य लोगों ने गणगौर पर्व पर होने वाले कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर विचार व्यक्त किए। विजय जांगिड़ ने कहा कि कवि सम्मेलन के बजाय संगीत दंगल को प्रोत्साहन दिया जाए तथा तीज की सवारी भी लवाजमें से निकाली जाए। घासीलाल सैनी ने कहा कि संगीत दंगल में 11 पार्टियों को आमंत्रित किया जाए। पार्षद कमलेश सैनी बनजारा ने कहा कि स्थानीय दंगल पार्टियों को बढ़ावा दिया जाए। पार्षद राजेश वैद्य ने कहा कि दौसा सड़क मार्ग पर घाटे पर गणगौर के नाम का सिंहद्वार नगरपालिका की ओर से बनवाया जाए।

पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, रामलाल हट्टीका, मुरारीलाल जमात, अशोक उपाध्याय, पांचू सैनी जमादार, जगदम्बाप्रसाद अखण्ड, दिनेश पुरोहित, मुन्ना महावर, संजय उपाध्याय, चन्दा सैनी, श्रवणलाल धाकडय़ा, पुखराज सैनी, द्वारका जोशी, मदनलाल हट्टीका, पार्षद कमलेश सैनी एडवोकेट, ब्रजमोहन सैनी, सुरेश प्रजापत, राकेशबिहारी शर्मा, मनोहर बैरवा, रामू सैन, नन्दकुमार पांखला, कैलाश साहू, विजेन्द्र साहू आदि मौजूद थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।


अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति पर जताया आक्रोश
बैठक में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र मीना के नहीं आने पर नगर के रामजीलाल सैनी रूपपुरा, मदनलाल हट्टीका सहित कई लोगो ने आक्रोश जताया कि गणगौर के अवसर पर नगर में विशाल कार्यक्रम आयोजित होता है। इसलिए चर्चा के लिए अधिशासी अधिकारी की भी उपस्थिति आवश्यक है। (नि.सं.)