11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

हेला संगीत दंगल का आगाज: वाद्य यंत्रों की धुनों व गीतों के साथ मां भवानी की आराधना

भवानी पूजन में स्थानीय गायन मंडलियों ने पेश की रचनाएं

Google source verification

लालसोट. अपनी अनूठी ख्याल गायकी के लिए प्रसिद्ध गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल में गणगौर यानि 24 मार्च की रात्रि को स्थानीय गायन मंडलियों ने संगीत के माध्यम से भवानी पूजन की रस्म को पूरा किया। मंडलियों ने हेला की स्वर लहरियोंं व वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति से माता को रिझाते हुए गांव से लेकर प्रदेश, देश एवं विदेश में चहुंमुखी प्रगति व सुख शांति की कामना की। शनिवार शाम को गणगौर माता की शाही सवारी निकलने के बाद माता को जवाहर गंज सर्किल पर लगाए गए विशाल पांडाल के मंच पर विराजित किया गया। इसके बाद लालसोट की गौरवशाली विरासत माने जाने वाले 273 हेला ख्याल संगीत दंगल का आगाज हो गया।


स्थानीय सैनी मंडल ने मीडिया दुर्गालाल संतोष कुमार सैनी के निर्देशन में रचना पेश करते हुए पहले दौर की शुरुआत की। जिसके साथ ही 27 मार्च सुबह तक जारी रहने वाले संगीत के इस महाकुंभ का आगाज भी हो गया। शुक्रवार रात्रि परंपरानुसार हेला ख्याल के माध्यम से माता की आराधना की। इस दौरान सभी स्थानीय गायन मंडलियों ने अपने वाद्य यंत्रों से गज्जर की प्रस्तुति दी तो पूरा वातावरण हेला ख्याल मय हो गया। सैनी मंडल ने भवानी पूजन करते हुए सुन ले जगदंबा माई, दंगल में करो सहाई, कलयुग में तू ही कंकाली है, तेरा वचन जाय नहीं खाली है, तू ही कैला महारानी है, खुर्रा बीजासन मानी है… की प्रस्तुति दी।


महाकाली मंडल ने अपने मीडिया नंदकुमार पांखला की अगुवाई में देवी की आराधना करते हुए गाया कि मॉ तेरी शरण में आए, सहारा और नजर नही आए, काली तू ही पार लगाए… की प्रस्तुती दी। पारख मंडल ने अपने मीडिया प्रकाश सैनी के निर्देशन मेें जय जग जननी अंबिके मैं धरू तुम्हारों ध्यान, अंबू तुम पर्वत वाली हो,भूरे ङ्क्षसह की सवारी हो… की प्रस्तुति दी।


गणेश मंडल ने अपने मीडिया विश्राम सैनी के निर्देशन में हेजी अंबे, जय जय दुर्गे, तुम आदी शक्ति महारानी हो.. की प्रस्तुति दी। शिव मंडल ने अपने मीडिया रमेश सैनी एडवोकेट एवं बुद्धलाल के निर्देशन में सुनो मेरी मात भवानी,राखो लाज महारानी… की प्रस्तुति दी। पूजन के दौरान हेला ख्याल संगीत दंगल समिति के अध्यक्ष रवि हाडा, महामंत्री सुधाकर वैद्य, सीएम सुकारिया, पूर्व चैयरमैन जगदीश सैनी, भगवान जोशी, हरिमोहन जंगम, गोङ्क्षवद जसवानी, अशोक हट्टिका, शिवशंकर जोशी, विवेक पांखला, वीरेन्द्र जैन समेत कई जने मौजूद रहे।

आज जमेगा दंगल का असली रंग
गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल के पहले दौर में सभी गायन मंडलियां धार्मिक कथानकों पर आधारित ख्याल की प्रस्तुति देती है, लेकिन जब दूसरे दौर में सभी गायन मंडलिया राजनीतिक घटनाक्रम पर आधारित रचना पेश करेंगी तो हेला ख्याल का असली रंग भी उस दौरान जमता नजर आएगा। इस बार हेला ख्याल के राजनीतिक दौर में जहां लालसोट की स्थानीय राजनीति के साथ प्रदेश स्तर पर कांग्रेस व भाजपा में मची अंदरुनी खींचतान, राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने एवं उनकी भारत जोड़ो यात्रा एवं केंद्र में मोदी सरकार व विपक्ष के बीच जारी घमासान समेत कई मुददे हावी रहेंगे।


दंगल समिति के अध्यक्ष रवि हाडा ने बताया कि इस बार दंगल में स्थानीय सैनी मंडल, पारख मंडल, शिव मंडल, गणेश मंडल एवं महाकाली मंडल के साथ बजरंग मंडल श्यामपुरा कला, हेला ख्याल मंडल राणीला, हेला ख्याल मंडल राणीला, राधारमण मंडल गंडाल, चतुर्वेदी मंडल सायपुर, देवनारायण मंडल नई पार्टी सीतोड़, देवनारायण मंडल बड़ी पार्टी सीतोड़ की गायन मंडलियां प्रस्तुति दे रही हैं। (नि.प्र.)