12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा: जुगाड़ ने किशोरी को कुचला, तोड़ा दम, परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदली

Lalsot Accident : लालसोट शहर की घाटी में घर से बाजार जा रही महिलाओं व एक किशोरी को एक जुगाड़ ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया, घटना में बालिका की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Apr 12, 2026

मृतक संजू सैनी। फोटो पत्रिका नेटवर्क

दौसा। लालसोट शहर की घाटी में घर से बाजार जा रही महिलाओं व एक किशोरी को एक जुगाड़ ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया, घटना में बालिका की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार डिडवाना कस्बे की घाटा ढाणी निवासी संजू सैनी (20) पुत्री पप्पू सैनी ,लच्छी देवी (55) पत्नी चंदालाल और मन्नादेवी (45) पत्नी रामलाल सैनी अन्य परिजनों के साथ घर से पैदल चल कर लालसोट शहर की ओर से जा रही रही थी।

घाटी में पीछे से आ रहे एक बेकाबू जुगाड़ ने रोड़ के किनारे चल रही महिलाओं व बालिका को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां संजू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि लच्छी देवी एवं मन्नादेवी को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके चालक जुगाड़ छोड़ कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जुगाड़ को थाने पर खड़ा कराया है। मृतक किशोरी के शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सुर्पुद कर दिया है।

परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदली

जानकारी के अनुसार पप्पू लाल सैनी के भाई की दो बेटियों की 19 अप्रेल को शादी है। इसी शादी समारोह के लिए खरीदारी करने के लिए पप्पू लाल की पत्नी, बेटी संजू और चार-पांच अन्य महिलाएं पैदल लालसोट बाजार जा रही थीं और परिवार में भी शादी की खुशियां बनी थी, तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

शनिवार शाम को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातस पसर गया। सभी परिजन रोते बिलखते जिला हास्पिटल पहुंचे, जिन्हे अन्य जनों ने ढांढस बंधाया।