12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: ‘ना पानी आया… ना तलाक’ MLA भागचंद टांकड़ा ने पूर्व विधायक पर कसा तीखा तंज

दौसा। महात्मा ज्योतिबा फुले के 200वें जयंती समारोह के मौके पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने मंच से पूर्व विधायक पर तीखा तंज कसा। बांदीकुई विधायक ने कहा कि यहां पानी का वादा कर लोग चुनाव जीतते गए। लेकिन पानी नहीं आया। एक नेता की पत्नी ने तो कहा था कि पानी नहीं आया तो […]

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Apr 12, 2026

Mahatma Jyotiba Phule 200th Birth Anniversary Celebration

सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत करते बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा

दौसा। महात्मा ज्योतिबा फुले के 200वें जयंती समारोह के मौके पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने मंच से पूर्व विधायक पर तीखा तंज कसा। बांदीकुई विधायक ने कहा कि यहां पानी का वादा कर लोग चुनाव जीतते गए। लेकिन पानी नहीं आया। एक नेता की पत्नी ने तो कहा था कि पानी नहीं आया तो वे तलाक दे देंगी, लेकिन ना पानी आया ना तलाक। पहले 15 दिन में पानी आता था, अब तीन दिन में आने लगा है।

विधायक टांकड़ा ने कहा कि उनका रंग जरूर काला है, लेकिन मन काला नहीं गोरा है। चुनाव जीतने के बाद विधायक की पत्नी ने मंच से घोषणा की थी कि पानी नहीं आया तो तलाक दे दूंगी। लेकिन पूरे 5 साल न तो पानी आया और न तलाक। हम इंतजार करते रह गए कि या तो पानी आए या फिर तलाक। मैंने तो ऐसी कोई बात ही नहीं की है। मेरा तो कलर ही ऐसा है कि दूसरी शादी भी नहीं होगी। जो है उसी से काम चलाएंगे।

607.66 करोड़ के 213 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले में 607.66 करोड़ रुपए के 213 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही बांदीकुई क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बांदीकुई पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर किया जाएगा। आगरा फाटक पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने बांदीकुई एवं बसवा नगरपालिका में सीवरेज व ड्रेनेज गैप के कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की।

विधायक ने कहा- सीएम मेरे भगवान, फिर रखी ये मांगें

इससे पहले विधायक भागचंद टांकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके लिए भगवान हैं। टांकड़ा ने क्षेत्र की मांग रखते हुए कहा कि आगरा फाटक पर ओवरब्रिज का बजट बढ़ाया जाए, रेहड़िया बांध को ईआरसीपी से जोड़ा जाए। गुढ़ा में सरकारी कॉलेज खोला जाए। बसवा में बाईपास बने। बड़ीयाल को तहसील बनाया जाए। बांदीकुई में सावित्री बाई फुले के नाम से विवि बने। कोच फैक्ट्री बने।

सभी वादे पूरे होंगे : अविनाश गहलोत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री राम जल सेतु लिंक परियोजना के जरिए 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आमजन से किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है।