
वारदात में प्रयुक्त कार और पीड़ित युवक
बांदीकुई। जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से अपहृत 21 वर्षीय युवक मनीष चौधरी को बांदीकुई थाना पुलिस ने दस्तयाब कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि जयपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुहाना थाना क्षेत्र हाल निवासी मानसरोवर से एक युवक का अपहरण कर ले जा रहे हैं। इनकी लोकेशन रलावता गांव की ओर मिल रही थी।
इस पर बैजूपाड़ा, मानपुर व बांदीकुई थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। पुलिस को देखकर बदमाश कार छोडक़र भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन बदमाशों को दबोचा और अपहृत युवक मनीष चौधरी को दस्तयाब कर लिया। बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। युवक को बांदीकुई थाने लाकर मुहाना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि टोंक निवासी व हाल मानसरोवर निवासी पीड़ित मनीष चौधरी को बदमाश किराए की कार लेकर अपहरण कर लाए। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। मुहाना थाना एएसआई करण सिंह ने बताया कि अपहरण के कारणों की जांच की जा रही है।
पीड़ित मनीष चौधरी ने कहा कि वह क्लब का संचालक है। घर से बाहर खड़ा था, तभी बदमाश उसे कार में जबरन बैठा कर ले गए। उसे रातभर इधर-उधर कार में बैठाकर घुमाते रहे।
युवक ने अपहरण के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि स्थानीय पुलिस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर लेन-देन के चलते अपहरण की घटना बता रही है।
Published on:
21 Dec 2024 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
