6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलशयात्रा निकाली, भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा को पंचखण्ड पीठ के पीठाधीश्वर व विहिप नेता आचार्य धर्मेन्द्र ने रवाना किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kalashayatra extract, Bhagwat narrative starts

Kalashayatra extract, Bhagwat narrative starts

दौसा. शहर के सूर्यनगर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ समारोह की शुरुआत कलशयात्रा से हुई।जो सुबह सोमनाथ मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई भारत गैस गोदाम के पीछे कल्याण विद्यापीठ के पास पहुंची। कलश यात्रा को पंचखण्ड पीठ के पीठाधीश्वर व विहिप नेता आचार्य धर्मेन्द्र ने रवाना किया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश लिए गीत गाती चल रही थी, वहीं पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। पहले दिन आचार्य अरुण त्रिवेदी ने कथा श्रवण का महत्व बताया।

प्रेमनारायण तिवाड़ी ने बताया कि कथा का समापन दो जुलाई को हवन व प्रसादी वितरण के साथ होगा।

इस दौरान भौंरी देवी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय, भरत शर्मा, विष्णुकांत तिवाड़ी, अशोक तिवाड़ी, अभिषेक मिश्रा, भवानीशंकर तिवाड़ी, रामजीलाल, पुष्पेन्द्र, कमलेश पण्डा गोवर्धन, बजरंग पण्डा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image