23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: खाटूश्यामजी जा रहे यात्री के चलती ट्रेन में सीने में उठा दर्द, CPR देकर बचाई जान

राजस्थान के दौसा जिले में चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर वह बेहोश होकर सीट पर गिर गया। इस घटना के बाद ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी मच गई।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 23, 2026

train

चलती ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबियत। फोटो: पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर वह बेहोश होकर सीट पर गिर गया। इस घटना के बाद ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान ट्रेन में बैठे बांदीकुई गवर्नमेंट कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह प्रभाकर ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। टीटीई और आरपीएफ के जवान ने भी यात्री की ​जान बचाने में इंद्रजीत की मदद की। इसी कोशिश के चलते यात्री की सांसें सामान्य होने लगीं और उसकी जान बच गई।

यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की है। जब ट्रेन बांदीकुई रेलवे स्टेशन से दौसा जंक्शन के लिए रवाना हुई। तभी दौसा के खान भाकरी पहुंचते ही यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में सवार यात्री मुकेश रैकवाल के अचानक सीने में तेज दर्द उठा। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे डिब्बे में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह प्रभाकर ने स्थिति को गंभीरता से समझा और बिना समय गंवाए यात्री की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पहले मुकेश की स्थिति का आकलन किया और फिर उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। लगातार कोशिश के बाद आखिरकार यात्री की हालत में सुधार होने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

सीपीआर देकर जान बचाने के बाद टीटीई और आरपीएफ जवान की मदद से यात्री को दौसा रेलवे जंक्शन पर उतारा गया। जहां से एंबुलेंस की मदद से दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। अच्छी बात ये रही कि समय पर सीपीआर मिलने से यात्री की जान बच गई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन दौसा स्टेशन पर रुकने के बाद जयपुर के लिए रवाना हुई।

खाटूश्यामजी के दर्शन से पहले बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर से करीब 40 लोगों का एक ग्रुप ट्रेन में सवार हुआ था, जो खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान मुकेश (40) पुत्र रामचरण की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। यात्रियों ने तुरंत रेलवे और मेडिकल टीम को सूचना दी। इसी दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह प्रभाकर ने यात्री को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। शोर सुनकर आरपीएफ के जवान और रेलवे के टीटीई भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ने भी यात्री को बचाने में मदद की। मुकेश के परिजनों ने इन्द्रजीत सिंह प्रभाकर का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर

दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के नर्सिंग इंचार्ज महेंद्र कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि दौसा रेलवे स्टेशन से एक यात्री को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। मरीज में हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दे रहे थे। जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग