22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA रामबिलास मीणा बोले- परसादीलाल से ज्यादा सड़कें बनाऊंगा, वरना शक्ल नहीं दिखाऊंगा, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

विधायक रामबिलास मीणा ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता परसादीलाल मीणा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके दो साल के कार्यकाल में पूर्व मंत्री (परसादी लाल मीणा)के दो कार्यकाल (दस वर्ष) से अधिक सड़कें नहीं बनी होंगी तो वे जनता के बीच अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Feb 22, 2026

lalsot mla rambilas meena

लालसोट. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक रामबिलास मीणा

लालसोट (दौसा)। विधायक रामबिलास मीणा ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता परसादीलाल मीणा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके दो साल के कार्यकाल में पूर्व मंत्री (परसादी लाल मीणा) के दो कार्यकाल (दस वर्ष) से अधिक सड़कें नहीं बनी होंगी तो वे जनता के बीच अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे।

विधायक रामबिलास मीना रविवार को शहर के गौरव पथ बायपास पर करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से 300 किलोमीटर सड़कें बन चुकी हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री गांवों में यह कहते फिर रहे हैं कि उन्हें कहीं सड़क नजर नहीं आती।

विधायक की पूर्व मंत्री को खुली चुनौती

उन्होंने कहा कि वे जनता के माध्यम से पूर्व मंत्री को चुनौती देते हैं कि पांच वर्ष नहीं, बल्कि उनके दो कार्यकाल यानी दस वर्षों में बनी सड़कों और उनके दो वर्षों में बनी सड़कों का तुलनात्मक रिकॉर्ड सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में रखवाया जाए। दोनों पक्षों से पांच-पांच प्रतिनिधि बैठाकर रिकॉर्ड की जांच करवा ली जाए। यदि उनके दो साल में बनी सड़कें पूर्व मंत्री के दो कार्यकाल से कम निकलेंगी तो वे जनता के बीच नहीं आएंगे।

विधायक ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वे केवल गड्ढों को भरने का काम कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। दो साल पहले अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में थीं। बायपास सड़क निर्माण के नाम पर पहले कई बार केवल लीपापोती की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री कॉलेज खोलने के दावे करते हैं, जबकि जो कॉलेज बने हैं, वे राजसेस योजना के तहत बने हैं। आज तक उनमें सरकारी कर्मचारी नियुक्त नहीं हुए हैं और सभी कर्मी संविदा पर कार्यरत हैं।

काम करो, कोरे भाषण मत दो : परसादीलाल

पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने विधायक की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काम करो, कोरे भाषण मत दो। जनता ने उन्हें विधायक की जिम्मेदारी दी है, उसे निभाएं। उन्होंने कहा कि दो साल में कोई ठोस काम नहीं हुआ है। अधिकांश सड़कें खुदी पड़ी हैं।उन्होंने बताया कि लालसोट से तूंगा, लालसोट से खटवा तथा बिहारीपुरा–लालपुरा बायपास की सड़कें लंबे समय से खुदी हुई हैं। कई सड़कों पर अभी भी कार्य अधूरा पड़ा है। जनता सब जानती है कि पहले क्या हुआ और अब क्या स्थिति है।