5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी क्लास के बच्चे को रूम में बंद कर चला गया स्टाफ, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

उपखण्ड के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय रामसिंहपुरा में बुधवार को छुट्टी के बाद स्कूल में एक बालक को कक्षा कक्ष में बंद कर ताला लगाकर स्टाफ निकल गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 17 Aug 2023, 1:43 PM IST

patrika_news__2.jpg

दौसा/नांगल राजावतान/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। उपखण्ड के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय रामसिंहपुरा में बुधवार को छुट्टी के बाद स्कूल में एक बालक को कक्षा कक्ष में बंद कर ताला लगाकर स्टाफ निकल गया। बालक द्वारा कमरे की खिड़की खोलकर बताने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीईईओ व थाना पुलिस की मौजूदगी में करीब सवा घंटे बाद विद्यालय से बाहर निकाला गया। इस दौरान बालक उमस के चलते प्यास से तड़पता रहा। विद्यालय की इस लापरवाही पर परिजनों ने रोष जताया।

यह भी पढ़ें : सीएम बताएं, लाल डायरी में क्या राज छिपे: चतुर्वेदी

जानकारी के अनुसार कक्षा दो में पढ़ने वाला बालक क्रिश कुमार मीना पुत्र मुथरेश कुमार मीना विद्यालय की छुट्टी होने के बाद कक्षा कक्ष में रह गया। वहीं विद्यालय के ताला लगाकर प्रधानाचार्य सहित स्टाफ निकल गया। काफी देर तक बालक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खोलने पर बालक ने करीब आधे घंटे बाद कक्षा कक्ष की खिडकी खोलकर कमरे में बंद होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पीईईओ, थानाधिकारी, सीबीईओ सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पलिस व पीईईओ, प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर करीब सावा घंटे बाद तड़पते हुए बालक को बाहर निकाला और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नांगल राजावतान में उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालकों को छुटटी दे दी गई।

मामले को लेकर प्रधानाचार्य सारिका गुप्ता से दूरभाष पर बात करने पर कुछ भी बताने से मना करते हुए फोन काट दिया गया। इस सम्बन्ध में प्रधान दिनेश कुमार बारवाल ने बताया कि विद्यालय में बालक को बंद होने की सूचना मिली थी। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। मामले में दोषी स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : भरतपुर में भूखंड का सपना जल्द होगा साकार, एलपीसी की मिली मंजूरी

ग्रामीणों ने किया हंगामा, बालक को ढूंढ़ते रहे परिजन: राजकीय माहत्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामसिंहपुरा में स्टाफ द्वारा छुट्टी के बाद बालक को कक्षा कक्ष में बंद करने के मामले में विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना में लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसीबीईओ मोहन लाल मीना, पीईओ गोपाल लाल मीना सहित पुलिस ने समझाइश कर ग्रामीणों को शांत किया। छुट्टी के बाद बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसको गांव में ढूंढ़ते रहे। करीब आधा घंटे बालक की तलाश करने पर बालक विद्यालय में बंद होने की सूचना मिली।

प्रधानाचार्य व स्टाफ की है लापरवाही: विद्यालय के कक्षा कक्ष में बालक को बंद करना प्रधानाचार्य सारिका गुप्ता सहित स्टाफ की लापरवाही है। इस संबन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। गोपाललाल मीना, पीईईओ नांगल राजावतान