7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

अपडेट Rajasthan Election Results 2023: दौसा जिले में चार स्थानों पर ​खिला कमल, मंत्री परसादी लाल व ममता भूपेश चुनाव हारे

केवल मात्र एक स्थान पर चला congresss का पंजा

Google source verification

दौसा. जिले की पांचों विधानसभा सीटों के अंतिम रूझान परिणामों में चार पर भाजपा का कमल का फूल करीब-करीब खिल चुका है तो कांग्रेस को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है। इसमें प्रदेश सरकार में काबिज चिकित्सा मंत्री व लालसोट से कांग्रेस प्रत्याशी परसादीलाल मीना तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री व सिकराय से कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश चुनाव हार चुके हैं। जिले के महुवा से भाजपा के राजेंद्र मीणा, सिकराय से भाजपा के विक्रम बंशीवाल, लालसोट से भाजपा के रामविलास मीणा और बांदीकुई से भाजपा के भागचंद टांकड़ा की जीत तय हो चुकी है। केवल मात्र दौसा से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा की जीत की प्रबल संभावना बनी है।