8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर LPG गैस से भरा टैंकर पलटा, मचा हड़कम्प, देखिए वीडियो

राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर पाटोली गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Sep 2021, 7:22 PM IST

LPG gas Tanker overturns in dausa

महुवा (दौसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर पाटोली गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आबादी क्षेत्र के बीच गैस टैंकर पलटने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस व महुवा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टैंकर की जांच करने पर किसी तरह का रिसाव नहीं पाया गया। इस पर सभी ने राहत की सांस ली।

बालाहेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम मीणा ने बताया टैंकर गुजरात के मुंद्रा से उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। पाटोली में बालाजी बायपास के कट पर अचानक एक कार के सामने से क्रॉसिंग करने के कारण तेज गति में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस ने पाटोली गांव से मेहंदीपुर बालाजी मोड़ तक यातायात डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। इस दौरान केवल एक ही लेन चालू रखी गई। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने टैंकर को चारों तरफ से अपने कब्जे में लिया। जहां पर किसी को भी आने-जाने नहीं दिया गया। हादसे में चालक-परिचालक को चोट नहीं आई। गैस कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया। कंपनी से टीम आने के बाद टैंकर को सीधा करने का कार्य चालू किया गया।

आसपास घनी आबादी
गैस से भरे टैंकर के पलट जाने के बाद उसमें रिसाव होने पर बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि टैंकर हाइवे के बीचों-बीच पलटा था। सड़क के दोनों ओर आबादी बसी होने के साथ हाइवे पर भी बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही बायपास वाली सड़क मेहंदीपुर बालाजी की ओर जा रही हैं। ऐसे में बालाजी तक आबादी क्षेत्र है।