25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी सदस्यों के वार्ड की निकाली लॉटरी

प्राधिकृत एवं उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार गोयल की मौजूगी में शुक्रवार कलक्टे्रट सभागार में कृषि उपज मंडी दौसा के 6 कृषक प्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्र (वार्डों ) की चुनाव की लॉटरी निकाली गई।

2 min read
Google source verification
lottery

lottery

दौसा. प्राधिकृत एवं उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार गोयल की मौजूगी में शुक्रवार कलक्टे्रट सभागार में कृषि उपज मंडी दौसा के 6 कृषक प्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्र (वार्डों ) की चुनाव की लॉटरी निकाली गई।

उन्होंने बताया कि कृषक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) संख्या 1 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), वार्ड 2 सामान्य, 3 अनुसूचित जनजाति, 4 सामान्य महिला, 5 समान्य महिला एवं 6 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।

लालसोट. कृषि उपज मण्डी समिति लालसोट एवं मण्डावरी में कृषक प्रतिनिधियों के लिए आरक्षण लाटरी निकाली गई।

प्राधिकृत अधिकारी ने बताया कि लालसोट में वार्ड एक अनुसूचित जनजाति, वार्ड 2 सामान्य वर्ग, वार्ड 3 सामान्य महिला, वार्ड 4 सामान्य महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जाति एवं वार्ड 6 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी तरह कृषि उपज मण्डी समिति मण्डावरी में वार्ड एक सामान्य महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जाति, वार्ड 3 सामान्य महिला, वार्ड 4 ओबीसी महिला, वार्ड 5 सामान्य एवं वार्ड 6 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया। गौरतलब है कि कृषि मण्डी लालसोट में अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसमें वार्ड एक के तहत पालून्दा, राहुवास, कोलीवाडा, डोब, नयावास, डूंगरपुर, वार्ड 2 में सलेमपुरा, डिडवाना, डिगो, राजोली, इन्दावा, खटूम्बर, लालसोट नगरपालिका क्षेत्र वार्ड 3 में देवली, श्रीमा, मिर्जापुरा, तलावगांव, शिवसिंहपुरा, होदायली, खटवा, वार्ड 4 में दौलतपुरा, श्यामपुरा, झांपदा, संवासा, निर्झरना, गांगल्यावास, वार्ड 5 में अमराबाद, रामगढ़ पचवारा, बीछा, चौण्डियावास, चांदसेन, बिदरखा, वार्ड 6 में हेमल्यावाला, सोनड़, कालूवास, कल्लावास, निजामपुरा, ग्राम पंचायतो को शामिल किया गया है। कृषि मण्डी मण्डावरी में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड एक में पट्टी किशोरपुरा, खेड़ला खुर्द, लालपुरा, खेमावास, वार्ड 3 बिलौना कला, कांकरिया वार्ड 4 में बगडी, महारिया, वार्ड 5 में बिलौनाखुर्द, किशोरपुरा, वार्ड 6 में मण्डावरी, सूरतपुरा एवं टोडा ठेकला ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

बांदीकुई. कृषि उपज मण्डी में सदस्यों के होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सदस्यों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

उपखण्ड अधिकारी हिम्मतसिंह ने बच्चों से पेटी से पर्ची निकलवाकर लॉटरी निकाली। सचिव राजेश कर्दम ने बताया कि वार्ड एक में सामान्य, वार्ड 2 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 3 में एसटी महिला, वार्ड 4 में सामान्य महिला, वार्ड 5 में अनुसूचित जाति एवं वार्ड 6 में सामान्य महिला वार्ड घोषित हुआ है। इस मौके पर मण्डी समिति सदस्य का चुनाव लडऩे वाले इच्छुक प्रत्याशियों की भीड़-भाड़ होने से चहल-पहल दिखाई दी।

महुवा. उपखण्ड कार्यालय में एसडीएम आरएस चौहान की अध्यक्षता में मण्डावर कृषि उपज मंडी सदस्यों के वार्ड चुनाव के लिए लॉटरी निकाली गई।

एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर 1 ओबीसी सामान्य , वार्ड 2 सामान्य, वार्ड 3 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड नंबर 4 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया। वहीं वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति सामान्य और वार्ड नंबर 6 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया। इस मौके पर मण्डावर मंडी सचिव कालूराम, महुवा चेयरमैन प्रकाशचंद गुप्ता, रामकिशन सांथा, एडवोकेट भंवरसिंह, रतनलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।