5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदीपुर बालाजी: होली महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बालाजी महाराज का पंचामृत स्नान कराकर सोने का चोला चढ़ाया तथा छप्पनभोग की आकर्षक झांकी सजाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Mehndipur Balaji: The Holocaust of Holi Festival

Mehndipur Balaji: The Holocaust of Holi Festival

मेहंदीपुर बालाजी. सिद्धपीठ घाटा बालाजी धाम में शनिवार को चार दिवसीय होली महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालु पहुंचे।इससे माहौल बजरंगीमय हो गया। सिद्धपीठ के महंत किशोरपुरी के सान्निध्य में मंदिर के पंडितों ने बालाजी महाराज का पंचामृत स्नान कराकर सोने का चोला चढ़ाया तथा छप्पनभोग की आकर्षक झांकी सजाई। इसके बाद मंगला आरती में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पवित्र जल के छींटे लिए।

कतारबद्ध श्रद्धालुओं से आरती हॉल खचाखच भर गया तथा टोडाभीम रोड, उदयपुरा रोड व टोंक वाली गली में दर्शनार्थियों की कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जयकारे लगाते हुए स्वयंभू बालाजी महाराज, भैरवबाबा, प्रेतराज सरकार, सीताराम दरबार व समाधीवाले बाबा के दर्शन किए तथा प्रसादी व केसरिया पताका चढ़ाकर मनौती मांगी।

वहीं होली महोत्सव में शामिल होने आ रहे श्रद्धालुओं का बालाजी मोड़ से मंदिर तक तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु कनक दण्डवत लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। रास्ते में दर्जनों जगहों पर लंगर व भण्डारों का आयोजन किया जा रहा है।

इनमें श्रद्धालु पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। आरती के दौरान मंदिर के आसपास पुलिस सुरक्षा के बंदोबस्त रहे। टोडाभीम रोड पर आरएएसी के जवान कतारबद्ध श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करते देख्ेा गए।

महोत्सव के दौरान मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर परिसर के आसपास हाईमास्ट लाइट लगाकर रोशनी तथा पेयजल समेत सभी आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए। ट्रस्ट पदाधिकारी मोहनलाल तिवाड़ी ने बताया कि रविवार को समाधि स्थल पर होलिका दहन शाम 6 बजकर 33 मिनट पर होगा।