27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

राजस्थान में महिलाओं के साथ मंत्री भी असुरक्षित: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी

मंत्री गुढ़ा को हटाने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Google source verification

दौसा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का शनिवार दोपहर भरतपुर जाते वक्त दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को हटाने के मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में महिलाएं असुरक्षित हैं। उनके हक के लिए कोई मंत्री सच बोल जाए तो उसकी कुर्सी भी असुरक्षित है। सीएम को कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ करनी चाहिए, उसकी जगह मंत्री पर ही कर दी। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के पास अपराध के खात्मे के लिए कोई योजना नहीं है।


गुढ़ा के सचिन पायलट के साथ होने के चलते कार्रवाई होने के सवाल पर सीपी जोशी ने कहा कि कौन किसके साथ यह उनकी पार्टी का अंदरुनी मामला है, इस पर हमारा बोलना ठीक नहीं है लेकिन इस कार्रवाई से सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री किस-किस पर कार्रवाई करेंगे। मंत्री हेमराम चौधरी, दिव्या मदेरण सहित कई कांग्रेस के नेता भी सवाल उठा चुके हैं। जोशी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब ना तो अपनी पार्टी के आलाकमान को मानते हैं और ना ही किसी ओर नेता को, वे स्वयंभू नेता बन गए हैं।

घटनाएं झकझोर देने वाली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गत साढ़े चार साल में राजस्थान में जो आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वे झकझोर देने वाली हैं। प्रदेश में महिला असुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्कर्म की घटनाओं पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि 65 प्रतिशत मामले फर्जी हैं, उनका ऐसा अपराधियों के पक्ष में बयान दुर्भाग्यपूण है। इसके चलते अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वहीं मणिपुर हिंसा के सवाल पर जोशी ने कहा कांग्रेस को पहले अपना प्रदेश देखना चाहिए।

बड़े बहुमत से जीत का दावा
सीपी जोशी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा में राज्य में सरकार बदलेगी और अब तक का सबसे बड़ा बहुमत पाकर भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बड़े आंदोलन किए जा रहे हैं। 1 अगस्त को जयपुर में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस की बैठकों में उनके मंत्री-विधायकों ही कहने लगे हैं कि मेनिफेस्टो के आधार पर काम नहीं हुए हैं, ऐसे में किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे।

जोशी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महा भ्रष्ट सरकार है, उनके कुनबे के अंदर ही बहुत बड़ा अंतर्विरोध चल रहा है। स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, राजकुमार जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, सुरेश घोषी, शहर अध्यक्ष विपिन जैन सहित कई कार्यकर्ता थे।