5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Morel Dam: मोरेल बांध में पानी की बंपर आवक से उफान पर ये नदी, देखने के लिए उमड़ रही भीड़

दौसा जिले का सबसे बड़े एवं एशिया के सबसे बड़ा कच्चा डेम मोरेल बांध पर चल रही चादर का गेज दो फीट तक जा पहुंचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Aug 2024, 1:01 PM IST

morel dam latest news

दौसा। सवाईमाधोपुर-दौसा जिलों की सीमा पर बने मोरेल बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। वेस्ट वेयर से 2 फिट से अधिक पानी निकल रहा है। इससे मोरेल नदी उफान पर चल रही है। शनिवार सुबह भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे स्थित बहतेड़ मोरेल नदी में एक बाइक बह गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक को बचा लिया। नदी की पुलिया के ऊपर लगातार पानी चल रहा है।

नदी में पानी की आवक बढ़ने से मलारना डूंगर से मायापुर डूंगरी व गुर्जर टापरीन को जाने वाली दोनों लिंक सड़कों पर आवाजाही बंद है। उधर उपखण्ड मुख्यालय को बामनवास से जोड़ने वाली निमोद-टिगरिया लिंक सड़क पर नदी की रपट पर भी दो फिट से अधिक पानी का बहाव है। इसके बावजूद लोग रपट पर मस्ती करने से बाज नहीं आ रहे।

मोरेल बांध पर दो फीट की चादर, पुलिस जाप्ता भी तैनात

दौसा जिले का सबसे बड़े एवं एशिया के सबसे बड़ा कच्चा डेम मोरेल बांध पर चल रही चादर का गेज दो फीट तक जा पहुंचा है। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंंकित मीना ने बताया कि शुक्रवार शाम को वेस्ट वेयर पर 1 फीट 7 इंच की चादर चली। मोरेल नदी का जलस्तर करीब 4 फीट पर है और बांध में पानी की आवक जारी है।

बड़ी संख्या में लोग भी वेस्ट वेयर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं है। मौके पर मंडावरी पुलिस का भी जाप्ता चौबीस घंटे तैनात है। गौरतलब है कि मोरेल बांध का कुल स्तर 30 फीट 5 इंच है और इस बार जोरदार बारिश के चलते यह बांध 5 साल बाद दोबारा पूरा भरा है।

विधायक ने लिया जायजा, हजारों किसानों को लाभ मिलेगा

मोरेल बांध पर चादर चलने के बाद विधायक रामबिलास मीना भी मौके पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों से बांध के जल स्तर पर सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बांध पूरा भरने से दौसा व सवाईमाधोपुर के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी सोनू बिनोरी एवं शंभूलाल कुईवाला भी मौजूद रहे।