
दौसा। दौसा शहर में बुधवार को मां-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने में आया। शहर के जयपुर रोड स्थित हाजी कॉलोनी में 7 मई की रात को एक महिला ने अपनी ही कोंख से जन्मी दो दिन की नवजात मासूम बालिका को पानी के कुण्ड में डुबोकर हत्या कर दी।
मामले में हाजी कॉलोनी निवासी अब्दुल मन्नान ने पुत्रवधु याश्मीन खान के खिलाफ बालिका की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला याश्मीन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस ने महिला के ससुर की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि दौसा के हाजी कॉलोनी निवासी याश्मीन खान ने 6 मई को पुत्री को जन्म दिया था। प्रसव के बाद 7 मई को परिजन जच्चा-बच्चा को छुट्टी दिला कर घर ले गए। महिला का पति आलादीन खान टैक्सी वाहन चलाता है।
मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे जब वह घर पर आया तो उसे बालिका नहीं दिखी। पत्नी से पूछने पर कहा कि बालिका उसके पास ही थी, दरवाजा खुला था कहीं कोई जानवर तो नहीं उठा ले गया। इस पर पति आलादीन ने यह बात अन्य परिजनों को बताई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने चारों तरफ तलाश कर मकान परिसर में तलाश किया तो मासूम के कपड़े कुण्डे में पानी में दिखाई दिए। मासूम बालिका को बाहर निकाल कर उसको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहीं चाहती थी बेटी
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पहले से ही दो पुत्र थे। तीसरे नम्बर पर 6 मई को बालिका पैदा हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला नहीं चाहती थी कि उसके लड़की पैदा हो। इसलिए उसने नवजात बालिका को पानी के कण्डे में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।
Published on:
09 May 2019 07:30 am

बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
