24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / NEET Result 2024: नीट में सफलता नहीं मिली तो ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवक की मौत से पूरे गांव में शोक

NEET Result 2024: नीट में सफलता नहीं मिली तो ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवक की मौत से पूरे गांव में शोक

NEET Result 2024: अजीत मीना दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। युवक की मौत से गांव का बाजार भी बंद रहा। जानकारी के अुनसार युवक ने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Jun 2024, 8:55 AM IST

neet result 2024

Dausa News: राजस्थान के दौसा शहर के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सदर थाना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट ( नीट ) परीक्षा में सफलता नहीं मिलने पर गढ़ोरा की कालारामा ढाणी के अजीत मीना ( 22) पुत्र पूरणमल मीना शारीरिक शिक्षक हाल निवासी गणेश नगर दौसा ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

वह घर वालों से ई मित्र पर जाने की कहकर घर से निकला था। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को दौसा से शव लाकर गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। युवक की मौत से गांव का बाजार भी बंद रहा। जानकारी के अुनसार युवक ने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की थी। उसने तीसरी बार परीक्षा दी थी, लेकिन मंगलवार को जारी हुए परिणाम में सफल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर सवाल पूछा तो क्या बोले मुरारीलाल मीना