दौसा। दौसा जिले में गुलाल लगाने से मना करने पर युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जीतराम उर्फ बबलू पुत्र रामजीलाल मीणा निवासी बागवाली ढाणी रालावास को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।