2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस सरकारी स्कूल में 40 विद्यार्थी और शिक्षक 11, SDM ने प्रधानाचार्य को लगाई फटकार, दी चेतावनी

Rajasthan Govt School: राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में 40 विद्यार्थियों का नामांकन और 11 शिक्षक नियुक्त होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई और चेतावनी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jul 19, 2024

lalsot sdm narenfa kumar meena

Latest Dausa News: राजस्थान के बहुत गांवों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों की मांग सामने आने लगती है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां काफी कम छात्र संख्या होने के बाद भी शिक्षकोंं की लंबी पूरी फौज नियुक्त है। नामाकंन वृद्धि एवं अन्य मुद्दों को लेकर विद्यालयों का निरीक्षण करने वाले विभाग के अधिकारियों ने भी इन विद्यालयों की ओर गौर करना उचित नहीं समझा है।

पूरा मामला दौसा जिले में उस वक्त सामने आया जब गुरुवार सुबह उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्रकुमार मीना ( Lalsot SDM Narendra Kumar Meena ) लालसोट के महात्मा गांधी बेसिक शाला का औचक निरीक्षण करने के लिए जा पहुंचे। विद्यालय में जब एसडीएम ने छात्रों की काफी कम संख्या देखी तो उन्होंने वहां मौजूद प्रधानाचार्य से नामांकन व शिक्षकों की नियुक्ति के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने एसडीएम को बताया कि 40 विद्यार्थियों का नामांकन है और 11 शिक्षक नियुक्त है।

महात्मा गांधी विद्यालय में इतना कम नामांकन होने पर एसडीएम ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतना कम नामांकन क्यो हैं। यदि नामांकन वृद्धि के लिए कोई प्रयास किए हैं और डोर टू डोर सर्वे किया हो या किसी अभिभावक को फोन भी किया हो तो वह बताएं? इस पर वे कोई संतुष्टप्रद जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे 31 जुलाई के बाद दोबारा विद्यालय आएंगे नामांकन में बढ़ोतरी नहीं होती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : अब ‘चाय-पानी’ संभालेंगे शिक्षक…! 22 जुलाई तक यहां देंगे ड्यूटी

Story Loader