5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

मासूम के साथ हुई दरिंदगी से आक्रोश, आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठी

विभिन्न संगठनों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तथा पीडि़ता को सहायता देने की मांग की

Google source verification

दौसा शहर में स्थित एक होटल में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना के बाद से आमजन में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तथा पीडि़ता को सहायत देने की मांग की।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रवक्ता मुकेश राणा, प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, मंडल शहर अध्यक्ष जगदीश मीणा, डीसी बैरवा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, नेहा निडर, सुनीता शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रुकमणी गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज निमाली, जलजीत मीणा, गायत्री शर्मा, मंजू मीणा, जगदीश पोटर, मुकेश नारायनिया, प्रदीप जौण, राकेश नकवाल, सियाराम सत्तावन, मोहिन खान, रामजीलाल मीणा, पुरणचंद महावर, अनीता मीणा, शीतल चौबे सहित अन्य ने भी घटना की कड़ी निंदा की।

इसी प्रकार सर्व समाज की ओर से भी जिला कलक्टर को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। राकेश सैनी बनियाना, सीएचए जिला अध्यक्ष विजय मीना, दीपेश शर्मा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष उम्मेद भीम, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज कारोलिया, उमेश बैरवा एडवोकेट, रिंकू गरोटा, विजेंद्र नागर, सतीश, सुरेंद्र बैरवा, सुनील डोरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

आरपीएससी शिक्षक फोरम ने भी घटना की निंदा की। जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या व जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना ने बताया कि यह घटना स्तब्ध करने वाली है। जिला मंत्री घनश्याम चौबदार, कैलाश शर्मा, कालूराम मालपुरिया, कमल विगास, महेंद्र जीरोता, जितेंद्र सैनी, सुनीता मीणा, मीनाक्षी मल्होत्रा, सुलोचना गुप्ता, पंडित राधेश्याम शर्मा आदि ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

50 लाख का पैकेज व सरकारी नौकरी देने की मांग

अखिल भारतीय रैगर महासभा दौसा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम मौर्य के नेतृत्व में मासूम के साथ दुष्कर्म को लेकर जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पीडित परिवार को 50 लाख रुपए का पैकेज, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, आईपीसी में दर्ज पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत न्यायिक जांच तथा पीडित परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। इस दौरान भगवान सहाय मौर्य, मदन लाल पिंगोलिया, राकेश कुमार वर्मा, रामकरण वर्मा, रामदयाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह समता सैनिक दल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कठोरतम सजा, फास्ट ट्रेक अदालत में सुनवाई सहित अन्य मांग की गई। (ग्रामीण)