
In 58 years, 58 people have been found guilty of cancer, in the last three and a half thousand complaints of high BP
दौसा. बिगड़ती जीवन शैली तथा बढ़ते धूम्रपान व नशे के प्रभाव के कारण जिले में लोग असंक्रामक बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। यही कारण है कि गत दो वर्ष में जिले में 58 लोग कैंसर की चपेट में आ गए तथा 88 लोगों के लकवा आ गया। इसी प्रकार 746 लोगों को हृदय सम्बन्धित बीमारियों ने जकड़ लिया।
इतना ही नहीं कामकाज के बढ़ते बोझ के कारण लोग उच्च रक्तचाप व मधुमेह की चपेट में भी आ रहे हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से असंक्रामक बीमारियों की रोकथाम व मरीजों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में शुरू की गई एनसीडी क्लीनिक द्वारा लगाए गए शिविरों में यह रिकॉर्ड सामने आया है।
शिविरों में असंक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग भी सकते में आ गया है तथा पीडि़त मरीजों का नियमित फॉलोअप कर उन्हें रोग से छुटकारा दिलाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों के असंक्रामक बीमारियों की जकड़ से दूर होने की उम्मीद की जा सकती है।
32 शिविरों में पहुंचे 22 हजार मरीज
चिकित्सा सूत्रों के अनुसार जिले में अप्रेल 2015 में एनसीडी क्लीनिक की शुरुआत की गईथी। इसके बाद क्लीनिक की ओर से अब तक करीब 32 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 22 हजार 374 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जांच के बाद इनमें से 6 हजार 726 मरीज असंक्रामक बीमारियों की चपेट में पाए गए। इनमें 4 हजार 470 पुरुष तथा 2 हजार 256 महिलाएं शामिल है।
चिकित्सा विभाग के पास नहीं था रिकॉर्ड
वर्ष 2015 से पहले चिकित्सा विभाग के पास जिले में असंक्रामक बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके चलते कई लोगों की मौत भी हो चुकी थी। चिकित्सा विभाग की ओर से ऐसे में मरीजों की जानकारी जुटाने के लिए इस क्लीनिक का संचालन कर शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय किया।
इसी के बाद चिकित्सा विभाग के पास असंक्रामक बीमारियों से पीडि़त मरीजों का रिकॉर्ड एकत्रित हो सका है। विभाग अब पीडि़त मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।
प्रतिमाह लगाते हैं शिविर
असंक्रामक बीमारियों के मरीजों की पहचान व उपचार करने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। इससे पीडि़त मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है।
डॉ. पी. आर. मीना सीएमएचओ, दौसा
मिल रहा लाभ
शिविरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों में भी जांच कराकर बीमारी का पता लगाने का रुझान बढ़ा है। इससे आने वाले समय में लोग असंक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बच सकेंगे।
डॉ. महेश शर्मा पीएमओ, जिला चिकित्सालय दौसा
किस बीमारी के कितने मरीज
बीमारी कुल मरीज पुरुष महिला
मधुमेह 1831 1185 646
उच्च रक्तचाप 3529 2116 1413
हृदय रोग 746 478 268
कैंसर 58 40 18
लकवा 88 57 31
Published on:
30 May 2017 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
