
फाग की धूम, गीतों पर झूमी महिलाएं
दौसा. जिले के मंदिरों में फाग महोत्सव की धूम मची हुई है। मंदिरों में झांकियां सजाई जा रही है, तो महिलाएं फाग गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। शहर के सोमनाथ चौराहा स्थित मंदिर में शनिवार को फागोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने एक से बढकऱ एक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर फूलों व अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। महिलाओं ने रंग मते डारे से सांवरिया, होलिया में उड़े रे गुलाल सहित फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। मंदिरों में राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां सजाई गई। फागोत्सव में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
इसी तरह श्रीश्याम मंदिर चरणधाम दौसा में फागोत्सव आयोजित हुुआ। फूलों की रंगीली होली के आयोजन के अंतर्गत सजीव झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर अपूर्व भक्ति रस के सागर में गोते लगाते रहे। श्याम अर्चना महिला मंडल द्वारा आयोजित होली उत्सव में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुए इस रंगीली होली उत्सव में दोपहर तीन बजे बाद आए श्रद्धालुओं को तो बैठने की जगह तक नहीं मिली। महिलाओं ने बाबा श्याम के दरबार मची रे होली आदि भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर श्याम प्रभु के छप्पन भोग का लगाया गया विभिन्न स्वरूपों में महिलाओं ने स्वयं सजीव झांकियों के साथ रोचक प्रस्तुति दी।
वहीं श्रीराम मंदिर दौसा में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। संत अमरदास ने भगवान को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।संत संदीपदास होलाष्टक की कथा कही। महिला मंडल ने रसिया नृत्य कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। सरपंच गब्बू जोशी, गजाधर शर्मा, अशोक माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसादी का वितरण किया। कथा व्यास संदीप दास ने कहा कि भारत एक उत्सव धर्मी देश है। मुख्य संत शनि शिंगणापुर ने भी विचार व्यक्त किए।
बांदीकुई. श्रीगुरूकृपा सत्संग मण्डल की ओर से नृसिंह मंदिर में सत्संग आयोजित हुआ। इसमें भगवान का दरबार सजाया गया। गायक गोपालसिंह कल्याणवत ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इससे पहले करीब दो घण्टे तक सीताराम-राधेश्याम का संकीर्तन किया गया। इसके बाद फागोत्सव मनाया गया। इसमें होली के गीत गाए गए। फागों पर महिलाएं जमकर भाव विभोर होकर नाची और पुष्प होली खेली गई। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। सेवानिवृत्त सीटीआई गिर्राजप्रसाद शर्मा, प्रेमकुमार विजय, श्याम खण्डेलवाल, प्रकाशचंद, रमेशचंद भी मौजूद थे। (नि.स.)
कुण्डल. कस्बे के भागवती मन्दिर में चल रहे फागोत्सव के दौरान दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजनों पर महिलाएं जमकर थिरकी।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मन्जू देवी ने रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुजर मारे रै..., मिश्री देवी ने काला काला कहे गूजरी..., अनोखी देवी ने कारी कामर वारे ने जुल्म कर डारो री..., रमा रावत ने होलिया में उड़ रे गुलाल..., कमला देवी ने तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से..., उर्मिला ने तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाये..., उमा भागवती ने तेरे बिना ये संसार सूना है कान्हा..., सहित अन्य महिला कलाकारों ने एक से बढकऱ एक प्रस्तुति दी। रघुनाथजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। महिलाओंं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर फूलों की बरसात कर फाग उत्सव मनाया। आचार्य हितेश भागवती ने बताया कि मन्दिर परिसर में महिलाएं फाग उत्सव सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मनाती हैं।
Published on:
08 Mar 2020 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
