20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता देगी भाजपा को करारा जवाब-परसादी मीना

लालसोट में कांग्रेस कार्यकर्ता नववर्ष स्नेह मिलन समारोह

2 min read
Google source verification
lalsot congress

लालसोट. ब्लॉक व नगर कांग्र्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को शहर के कोथून रोड़ स्थित होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी 249 बूथों के अध्यक्ष व प्रभारियों का सम्मान भी किया गया। पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल के कुशासन से हर वर्ग बेहद त्रस्त है।इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्र्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से विदा करके करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के कुशासन को समाप्त करने का संकल्प लेकर कार्य करे। प्रदेश मेें कांग्रेस की सरकार बनने के दो माह बाद ही क्षेत्र की सभी सड़कों की दशा सुधरेगी।

उन्होंंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 15 लाख नौकरियां देेने वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा करना तो दूर विद्यार्थी मित्र व प्रेरक अपने हकों के लिए दर दर भटक रहे है। उन्होंने कहा कि बजरी खनन पर रोक के बाद अब पूरे प्रदेश में बजरी खनन व परिवहन के नाम पर खुली लूट हो रही है। उप जिला प्रमुख सीताराम मीना नेेेेेेेेेेे कहा कि क्षेत्र का कोई धणी धोरी नहीं है। आमजन को जरूरी कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर खाने पर मजबूर हैं।

प्रधान रामकली मीना ने कहा कि भाजपा सरकार मेें सभी कार्यलयों में अफसरशाही पूरी तरह हावी हो चुकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश में रसद वितरण व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जरुरतमंदों को छंटनी के नाम पर खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर कर दिया है। ब्लाक अध्यक्ष जगदीश राड़ा ने कहा कि विद्युत निगम समेत सभी कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बने हुए हैंै।

समारोह को पीसीसी सदस्य कमल मीना, वरिष्ठ नेता रामेश्वर ककराला, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पांखला, उप प्रधान किशनलाल मीना, पंचायत समिति सदस्य मालूसिंह, नाथूलाल पटेल, प्रकाश निर्झरना, शंभूलाल सैनी,नाथूलाल मीना, सोनू बिनोरी, नमो पट्या, राजकुमार झांपदा, ब्रजमोहन अरण्या, अंशुल सोनी, श्याम राड़ा, राजेश जमात, सुदीप मिश्रा, मोहन सोनी समेत कई जनों ने भी संबोधित किया। संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया।(नि.प्र.)