
Quaker meeting boycotted by Ward
दुब्बी. ग्राम पंचायत दुब्बी में सोमवार को वार्ड पंचों ने बैठक का बहिष्कार किया। उप सरपंच सीताराम मीना ने बताया कि पंचायत में मनमर्जी से बजट खर्च किया जा रहा है। दुब्बी गांव में करीब दो वर्ष से मनरेगा कार्य नहीं चल रहा। इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड पंच ओमप्रकाश पोटर ने बताया कि चार माह से ग्राम पंचायत में बैठक व ग्राम सभा की वार्ड पंचों को सूचना नहीं दी जा रही। इसके चलते वार्ड पंचों द्वारा कोरम की बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान वार्ड पंच रामरूप गुर्जर, इन्द्रराज मीना, मदन रैगर, रामप्रसाद बैरवा, गीता देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
