9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो एंट्री पर खड़े सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही चली गई जान, सड़क पर बिखरा शव

Dausa accident news: लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और कार्रवाई कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Jayant Sharma

Jan 21, 2025

Accident

Accident

Dausa News: दौसा के नजदीक लालसोट इलाके से बड़ी खबर है। नो एंट्री के नजदीक खड़े यातायात पुलिसकर्मी को एक ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ट्रक के पहियों तले करीब कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। जिससे शव के टुकड़े सड़क पर फैल गए।

बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को रोका। मौके पर थाना पुलिस और यातायात पुलिस की टीम पहुंची है। घटना आज सवेरे करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि लालसोट के डीडवाना 22 मील बस स्टैंड के नजदीक का यह पूरा मामला है। लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और कार्रवाई कर रही है।

ट्रक चालक से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव के अवशेष मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कानूनन कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस में शोक की लहर है।