11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिवाड़ी ने साधा BJP-कांग्रेस पर निशाना, कहा – ‘भाजपा का बंटाधार हो गया है कांग्रेस भी उसी नीति पर चल रही है’

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

दौसा

image

rohit sharma

Nov 14, 2018

दौसा।

प्रदेश में करीब 22 दिन बाद Rajasthan Assembly Election 2018 होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में प्रदेश में तीसरा मोर्चा भी प्रदेश चुनावों में उभर कर सामने आ रहा है। भाजपा के बागी नेता और भारत वाहिनी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी भी पार्टी की चुनावी तैयारी में कमान संभाले हुए हैं। हाल ही में दौसा में भारत वाहिनी के प्रत्याशी देवी सिंह की चुनावी सभा में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा को और कांग्रेस को जमकर निशाना साधा।


चुनावी सभा में घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही धोखेबाज है दोनों का तीसरा विकल्प भारत वाहिनी के समर्थन में लोगों को वोट देना चाहिए। भारत वाहिनी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का बंटाधार हो गया है और कांग्रेस भी उसी नीति पर चल रही है। लोगों को तीसरी विकल्प के रूप में भारत वाहिनी का समर्थन करना चाहिए। भारत वाहिनी अगर आगे तो दो राजस्थान को बेरोजगारी भ्रष्टाचार आदि से मुक्त कर आएगी।

सांगानेर सीट से असमंजस में बीजेपी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी सांगानेर सीट से प्रत्याशी उतारने में असमंजस की स्थिति में है। जयपुर शहर में बीजेपी में मालवीय नगर,सांगानेर और बगरू पर सस्पेंस बरकरार रखा है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने रविवार को राजस्थान के लिए 131 प्रत्याशियों की जंबो सूची जारी कर दी। सूची में जयपुर शहर की पांच विधान सभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

लेकिन मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ, झोटवाडा से राजपाल सिंह शेखावत,बगरू से विधायक कैलाश वर्मा के साथ ही सांगानेर सीट पर प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं। मालवीय नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक कालीचरण सराफ के विरोध को देखते हुए तो सांगानेर में भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांगानेर से दूसरी बार विधायक घनश्याम तिवाडी के सामने पार्टी कद्दावर नेता तलाश रही है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग