5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, दौसा के सिकराय जनसभा की 10 बड़ी बातें जानें

Priyanka Gandhi Public Rally Dausa : AICC महासचिव प्रियंका गांधी ने दौसा के सिकराय में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। साथ ही राजस्थान की सरकार की खूब तारीफें की। सिकराय जनसभा की 10 बड़ी बातें जानें।

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_2.jpg

Priyanka Gandhi Dausa Visit

Rajasthan elections 2023 : AICC महासचिव प्रियंका गांधी ने दौसा के सिकराय में कहा, जो नेता सचमुच जनता का भला चाहते हैं वो सिर्फ अपने मानसम्मान और घमंड को नहीं देखते। 20,000 करोड़ रुपए का नया संसद बनाना, 27,000 करोड़ रुपए का कॉन्फ्रेंस हॉल बनाना, अपने लिए 16,000 करोड़ रुपए का हवाई जहाज खरीदना, भाजपा के नेता अपने अहंकार को बढ़ाने और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आप सोचिए देश के प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ रुपए के विमान खरीद रहे हैं। वही प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसानों का कर्ज़ माफ करने के लिए पैसे नहीं है। वे कहते हैं कि OPS और पेंशन के पैसे नहीं है। राजस्थान में मिनिमम इनकम गारंटी कानून लागू।

दौसा के सिकराय जनसभा की बड़ी बातें जानें
- 31 मिनट के संबोधन में प्रियंका गांधी ने मोदी शब्द तीन बार, ईआरसीपी चार बार, भाजपा सात बार, महिलाएं व बहनें 10 बार, आरक्षण एक बार व प्रधानमंत्री 8 तथा उद्योपति शब्द का प्रयोग 9 बार किया।

- प्रियंका गांधी को मंत्री मंत्री ममता भूपेश ने जो पीली लुगड़ी पहनाई, उसमें रेशम की डोर से प्रियंका गांधी व पंजे का निशाना बना हुआ था।

- प्रियंका गांधी का संबोधन शुरु होते ही दौसा से विधायक व राज्यमंत्री मुरारीलाल मीना के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई, इससे प्रियंका को कुछ क्षण संबोधन रोकना पड़ा।

- देशी अंदाज में राम राम सा.. कहकर प्रियंका ने संबोधन शुरू किया और दौसा के प्रसिद्ध मंदिर श्रीमेहंदीपुर बालाजी महाराज, पपलाज माता, देवनारायण भगवान, मीन भगवान का नाम लिया। पंडित नवलकिशोर शर्मा और राजेश पायलट को नमन किया।

- सभास्थल पर प्रियंका गांधी निर्धारित समय एक बजे की जगह एक घंटे की देरी से दो बजे पहुंची।

- सभा के दौरान बार-बार पायलट, गहलोत, कांग्रेस, प्रियंका-राहुल आदि को लेकर नारेबाजी होती रही। संबोधन के बीच में नारे लगने से नेता असहज भी होते दिखे। गहलोत बोलने लगे तब पायलट समर्थकों ने नारे लगाए। एक-दो बार पायलट चुप रहने का इशारा भी करते दिखे।

- प्रियंका गांधी के संबोधन के लिए मंच के बीचों-बीच आगे की तरफ अलग से डेस्क लगाई गई, लेकिन प्रियंका ने उसी डेस्क से बोलना पंसद किया जहां से अन्य नेता भाषण दे रहे थे। ऐसे में बीच में लगाई डेस्क को हटा लिया गया।

- संंबोधन के दौरान प्रियंका गांधी बार-बार चश्मा हटाती-लगाती रही।

- नवरात्र में हुई सभा में प्रियंका का लाल रंग के सूट में आना और स्थानीय देवी-देवताओं को नमन करते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाना कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश माना जा रहा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : आखिरकार इंतजार खत्म, दूसरी लिस्ट जारी हुई, रोहिताश शर्मा बानसूर से लड़ेंगे चुनाव

यह भी पढ़ें - Priyanka Gandhi Dausa Visit Live : दौसा के सिकराय में प्रियंका गांधी गरजीं, कहा - केंद्र सरकार ने जनता की उम्मीदें तोड़ी