
निधि संग्रह के जरिए 3 लाख कार्यकर्ता, 2 लाख समर्थकों तक पहुंच रही भाजपा,निधि संग्रह के जरिए 3 लाख कार्यकर्ता, 2 लाख समर्थकों तक पहुंच रही भाजपा,जिले के 122 गांवों में होंगे राजीव गांधी जल संचय योजना के कार्य
दौसा. राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जिले में प्रथम चरण अन्तर्गत 47 ग्राम पंचायतों के कुल 122 ग्रामों का चयन किया गया है। 31 मार्च 2022 तक 4081.90 लाख की लागत से कुल 3 हजार 838 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें से 3245.96 लाख के 3236 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। जिले में 1943.68 लाख के 1 हजार 677 कार्य प्रगतिरत हैं।
Rajiv Gandhi Jal Sanchay Yojana will be done in 122 villages of dausa
इस योजना को लेकर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना ने कहा कि योजना के तहत जल संरक्षण के प्रति जागरूकता, परम्परागत पेयजल जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करना, नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण, जल संरंक्षण की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। गांवों में पेयजल की कमी को दूर करने, जलस्तर में वृद्घि होगी। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन किया है।
जलग्रहण के अधीक्षण अभियन्ता हरकेश मीना ने योजना के उद्देश्य, गाइडलाइन पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्वीकृत कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्वक सम्पादन करने के लिए कहा। बैठक में एडीएम आरके मीना, उपवन संरक्षक वी. केतन कुमार, एसीईओ सुनील आर्य सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Rajiv Gandhi Jal Sanchay Yojana will be done in 122 villages of dausa
शिक्षा विभाग की समितियों में सदस्य मनोनीत
दौसा. राज्य सरकार ने अब जिला स्तर की समितियों में सदस्यों का मनोनयन करना प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना ने बताया कि कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग की विभिन्न कमेटियों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसके अनुसार निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग की जिला लोक शिक्षा समिति में अनीस अहमद, रामविलास शर्मा व दुर्गा प्रसाद भारद्वाज, बालिका शिक्षा समग्र शिक्षा अभियान समसा की छात्रावास संचालन समिति में रामनारायण मीणा, प्रहलाद फाटक्या, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विभाग की जिला स्तरीय मिड डे मील समिति राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम में माया महावर, रुकमणि गुप्ता व रामकेश मीणा को शामिल किया गया है।
Rajiv Gandhi Jal Sanchay Yojana will be done in 122 villages of dausa
Published on:
03 Jan 2022 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
