14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमा पायलट का दौसा से प्रदेश सदस्य चुना जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय

कांग्रेस में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कमेटी के लिए दो सदस्य चुने गए

2 min read
Google source verification
Rama Pilot

दौसा. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की मां व पूर्व सांसद रमा पायलट को दौसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सदस्य चुना गया है। पायलट का दौसा से चुना जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 में राजेश पायलट के निधन के बाद हुए उपचुनाव में रमा पायलट दौसा से सांसद चुनी गई थी। 2004 तक सांसद रहने के बाद पायलट दौसा की राजनीति में सक्रिय नहीं रही। इसके बाद उनके पुत्र सचिन पायलट 2004 से 2009 तक सांसद रहे।

अब रमा पायलट का दौसा से पीपीसी डेलीगेट्स चुना जाना राजनीतिक गलियारों में छाया हुआ है। पायलट के अलावा दौसा से वरिष्ठ नेता मुरारीलाल मीना भी प्रदेश सदस्य बने हैं। वहीं दौसा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामअवतार चौधरी को सिकराय से सदस्य बनाया गया।

इसके अलावा ममता भूपेश भी सिकराय से पीसीसी डेलीगेट् चुनी गई हैं। लालसोट से कमल मीना व रामबिलास शर्मा, महुवा से अजीत सिंह व रामनिवास गोयल, बांदीकुई से जीआर खटाणा व रामकिशोर सैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चुना गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत प्रदेश सदस्यों का चुनाव हुआ है। अब प्रदेश, जिला व मंडल की कार्यकारिणी घोषित होगी।

गौरतलब है कि अगस्त माह में दौसा विधानसभा क्षेत्र के दौसा व नांगल राजावतान ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पूर्व सांसद रमा पायलट व पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा के नाम भेजने का निर्णय पारित हुआ था। अब नाम की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से भी हो गई। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की सहमति से ही पूर्व में दौसा से रमा पायलट का नाम भेजा गया था।


प्रदर्शन आज


युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार सुबह 11 बजे गांधी तिराहे पर प्रदर्शन किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कंपनी के घोटाले के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किया जाएगा।