
Resolve to create corruption free state
दौसा. भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से यशोधरा लॉन में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इसमें विधायक शंकरलाल शर्मा ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा के काल में ही जिले की 60 वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो सका है और आगे भी जिले का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
नगर महामंत्री प्रेम हरितवाल ने बताया कि समारोह में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने भाजपा की उपलब्धियों को घर-घर में पहुंचाने का आह्वान किया। नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल ने घर-घर में भाजपा का झण्डा लगाने तथा 14 अप्रेल तक स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल ओसवाल, पं. राधेश्याम शर्मा, पार्षद बाबूलाल जैमन, तेजसिंह राजावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, कल्पना भारद्वाज, संतोष कंवर, अजय शर्मा, रामेश्वर बंशीवाल, पप्पू बंशीवाल, कैलाश नांगल गोविंद, श्रवण शर्मा, मोहन सैन, बिरदीचंद महावर, दिनेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
लालसोट. भाजपा स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। शहर के कोथून रोड स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित समारोह में एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष नृसिंहप्रसाद बोहरा, मांगीलाल मीना, रामस्वरुप संवासा,पूर्व उप प्रधान बद्रीलाल मीना, मोहन पुरोहित, मोहन पट्या, जगदीश जैली, पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी एवं उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं।
पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, देहात अध्यक्ष कन्हैयालाल मीना, जगदीश हाड़ा, जगदीश भयपुर, भजनलाल मीना, प्रभू देवली, अजीत जैन, पार्षद अशोक जमात, राजेश वैद्य, कमलेश सैनी, विजय गुर्जर, ब्रजमोहन सैनी, मदनलाल हट्टिका, ईश्वरदास स्वामी, जौहरीलाल पहाडिय़ा,ओमप्राकश सूरतपुरा, भोला खां, अभिनव त्रिपाठी, पुनीत बोहरा,विजेन्द्र साहू एवं अनिल बुर्जा ने भी विचार व्यक्त किए। (नि.प्र.)
बांदीकुई. केन्द्र व राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा का स्थापना दिवस समारोह संगठन कार्यालय में गुरुवार को नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर मजबूत होकर उभर रही है। श्री सीताराम सत्संग मण्डल के सदस्य बाबूखेड़ी डंगायच के निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
जिला मंत्री मक्खन नीलोज, महामंत्री सुरेन्द्र कट्टा, रामसिंह तंवर, पार्षद अभयशंकर विजय, जगमोहन तंवर, रमेश सैनी, राधेश्याम सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज टोडवाल, सुशील गुप्ता, नंदकिशोर दीक्षित, नरसिंह सैनी, नवल तिवाड़ी, राजेश प्रजापत एवं प्रवक्ता राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
