
लॉक डाउन की पालना नहीं की तो होगी कठोर कार्रवाई
बांदीकुई. कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन अब सख्ती बरतता रहा है। शुक्रवार दोपहर उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, पुलिस वृत्ताधिकारी संजयसिंह चम्पावत, बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ.बनवारीलाल एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मीणा ने मय जाब्ते के आगरा फाटक पहुंचकर वाहनों की जांच की। जहां कागजात नहीं मिलने व अनावश्यक बाजार में घूमने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान यदि कोई दुपहिया वाहन चालक मुंह पर मास्क बांधकर नहीं आया तो ऐसे युवकों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
Rigid action will be taken if lock down is not maintained
एसडीओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी लॉकडाउन की पालना करता दिखाई नहीं देता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। राशन विक्रेता व अन्य दुकानों पर यदि हाथ धोने के लिए कैम्पर एवं साबुन नहीं मिलता है या फिर सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं होती है तो उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Rigid action will be taken if lock down is not maintained
दोपहर में आगरा फाटक पर भारी पुलिस जाब्ता एवं स्काउट छात्रों के खड़े होने पर कुछ वाहन चालक तो दूर से ही जाब्ते को देखकर वापस वाहन घुमाकर लौट गए। दोपहर करीब 12 बजे बाद बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छा गया। हालांकि इन दिनों शहर की माधोगंज मण्डी एवं झालानी बगीची स्थित सब्जी मण्डी में सुबह दो तीन घण्टे अधिक भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की ओर से यहां गश्त कर कार्रवाई की जाए तो सोशल डिस्टेंस की पालना होने से कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही लोगों में जागरुकता आ सकती है। (ए.सं.)
Rigid action will be taken if lock down is not maintained
बलराम सत्संग मंड़ल ने सौंपे मास्क एवं ज्वार के कट्टे
बांदीकुई. बलराम दास सत्संग मण्डल की ओर से कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को उपखंड़ अधिकारी कार्यालय में मास्क एवं पक्षियों के लिए चुग्गे के कट्टे सौंपे। मंडल के प्रकाश माठा, गिर्राजप्रसाद मेठी, रामगोपाल बिवाल एवं हीरालाल सैनी ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी त्रिवेणी श्याम शर्मा को करीब 500 मास्क एवं पक्षियों के सात कट्टे ज्वार के उपलब्ध कराऐं। इस मौके पर कार्यालय के दीपक कुमार एवं मनभावन मौजूद थे।(निस)
Published on:
24 Apr 2020 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
