
rajasthan politics पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को भंडाना स्थित स्मृति स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम Sachin Pilot समेत कई नेता शामिल होंगे। इसके बाद सचिन पायलट दौसा शहर में स्थित गुर्जर छात्रावास में स्थापित राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान सभा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए रविवार को गुर्जर छात्रावास परिसर स्थित देवनारायण मंदिर में बैठक हुई। इसमें कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा व बांदीकुई विधायक जीआर खटाना समेत गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री मीणा ने कहा कि राजेश पायलट सर्वसमाज के जनप्रिय नेता थे। उनके प्रशंसक आज भी पायलट के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभा में भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए वाहनों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान निर्माण कमेटी अध्यक्ष सरदारसिंह विधूड़ी, सचिव हनुमानसिंह एडवोकेट, रामेश्वर, बच्चूसिंह तूंगड़, हेमराज गुर्जर, नरसी डोई, बलवीर गुर्जर, माधोसिंह, कन्हैयालाल, लक्ष्मण सरपंच, कालू सरपंच, पदम कसाना, प्रभु खुरी, कंचन माल, दिलीप, हुकमसिंह, रघुवीर कसाना, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र, करतार माल, राहुल, उम्मेद, प्रहलाद, पदम डोई, नरसी डोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में बांदीकुई विधायक जीआर खटाना ने कहा कि प्रतिवर्ष 11 जून को भंडाना में प्रार्थना सभा होती है। इसके बाद गुर्जर छात्रावास में राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। वहीं सचिन पायलट द्वारा 11 जून को राजनीतिक घोषणा करने की चर्चाओं के सवाल पर खटाना ने कहा इस तरह की हमें कोई जानकारी नहीं है। ये सब कपोल कल्पित बातें हैं, इस तरह की अभी कोई बात नहीं है। वहीं मंत्री मुरारीलाल ने राजनीतिक घोषणा से जुड़े सवाल को टाल दिया।
Published on:
05 Jun 2023 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
